{"_id":"5e8e2df78ebc3e77474811e7","slug":"three-young-men-who-left-a-rented-car-went-missing-meerut-news-mrt4770245167","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराये की गाड़ी छोड़ने गए तीन युवक हुए लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराये की गाड़ी छोड़ने गए तीन युवक हुए लापता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किराये की गाड़ी छोड़ने गए तीन युवक हुए लापता
मेरठ। किराये की टाटा मैजिक छोड़ने सरधना जा रहे तीन दोस्त मंगलवार दोपहर से गायब हैं। परिवार वालों का कहना है कि तीनों के पास फोन भी थे, लेकिन बंद आ रहे हैं। तीनों के परिवार वाले लिसाड़ी गेट थाने पहुंचे और अनहोनी की आशंका जताते हुए तहरीर दी।
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के हुमायूं नगर निवासी रियासत पुत्र गयासुद्दीन, सरधना निवासी युवक की टाटा मैजिक चलाता है। लॉकडाउन होने के कारण टाटा मैजिक खड़ी हो गई। उसका किराया चढ़ने के डर से रियासत मंगलवार दोपहर टाटा मैजिक को उसके मालिक को देने के लिए सरधना गया था। जाते समय वह अपने दो दोस्त जानू निवासी फतेउल्लापुर रोड और मोदीनगर निवासी तस्लीम को भी साथ ले गया था। मंगलवार रात जब सब दोस्त वापस नहीं आए तो परिवार वालों ने उनके फोन पर संपर्क किया, लेकिन उनके फोन बंद मिले। इसके बाद परिवार वालों ने उनकी तलाश शुरू की। सरधना के रास्ते में आने वाले सभी थानों में तलाश करने के बाद जब तीनों का पता नहीं चला तो उनके परिवार वाले लिसाड़ी गेट थाने पहुंचे और अनहोनी के चलते तहरीर दी।