Meerut: सरधना में तीन साल के मासूम के साथ पड़ोसी पर घिनौनी हरकत का आरोप
मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां तीन वर्षीय बच्चे के साथ अमानवीय हरकत का आरोप पड़ोसी पर लगा है। परिवार की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। आरोप है कि एक तीन वर्षीय मासूम अपने घर के गेट पर खड़ा था, तभी पास में रहने वाला पड़ोसी युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। कुछ देर बाद जब बच्चा असहज हालत में मिला, तो परिजनों को अनहोनी का संदेह हुआ।
परिवार ने बच्चे से बातचीत की, तो उसने जो बताया, उससे सभी सन्न रह गए। परिजन तुरंत मासूम को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी पड़ोसी के खिलाफ तहरीर दी। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है। बच्चे को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है, ताकि चिकित्सकीय रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा सके।
यह भी पढ़ें:Kanwad Yatra: ऑपरेशन सिंदूर' कांवड़ से गूंजेगा देशभक्ति का संदेश, मस्जिद के इमाम की मौजूदगी में हो रही तैयार
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामला बेहद गंभीर है। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, गांव में घटना को लेकर आक्रोश का माहौल है। परिजनों के साथ स्थानीय लोग भी आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
बच्चे की शारीरिक जांच के साथ-साथ मानसिक स्थिति को लेकर भी परिजन चिंतित हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।