Kanwad Yatra: ऑपरेशन सिंदूर' कांवड़ से गूंजेगा देशभक्ति का संदेश, मस्जिद के इमाम की मौजूदगी में हो रही तैयार
मेरठ के सदर बाजार में बन रही 'ऑपरेशन सिंदूर' कांवड़ धार्मिक आस्था के साथ हिंदू-मुस्लिम एकता और देशभक्ति का संदेश दे रही है। इस कांवड़ को भारत माता, राफेल, सेना और मंदिरों से सजाया जा रहा है। कांवड़ पहलगाम हमले के शहीदों को समर्पित है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सावन का पवित्र महीना आज से शुरू हो रहा है। मेरठ के सदर बाजार में एक ऐसी कांवड़ बन रही है, जो हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल पेश करेगी। सदर निवासी गौरव के साथ मुस्लिम समुदाय के कई युवक ऑपरेश सिंदूर के नाम से कांवड़ बना रहे हैं।
कांवड़ यात्रा श्रद्धा व भक्ति के साथ ही सामाजिक संदेशों व राष्ट्रीय एकजुटता का प्रतीक बनती जा रही है। ऑपरेशन सिंदूर कांवड़ की मेरठ व आसपास के जिलों में धूम रहेगी। सदर बाजार निवासी गौरव ने बताया कि वह 20 साथियों के साथ 15 जुलाई को कांवड़ लेकर हरिद्वार पहुंच जाएंगे।
यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 11 जुलाई को आपके शहर में क्या हुआ
16 जुलाई को जल लेकर मेरठ के लिए रवाना होंगे। कांवड़ को भारत माता की मूर्ति, राफेल, आर्मी टैंक व मंदिरों से सजाया जा रहा है। कांवड़ की ऊंचाई 10 फीट व चौड़ाई 12 फीट है।
कारीगर नीरज धमेजा ने कहा कि यह सिर्फ कांवड़ नहीं है, यह देश की ताकत की एक झलक है। मस्जिद के इमाम शाहनवाज जमाली ने कहा कि हम अपने देश के साथ हैं।
कांवड़ देश के शहीदों को समर्पित
गौरव ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर कांवड़ पहलगाम में मारे गए लोगों व देश के शहीदों को समर्पित है। पहलगाम में आतंकवादियों ने 22 अप्रैल को 26 बेकसूर लोगों की हत्या कर दी थी, जिसके बाद पूरे देश में आक्रोश का माहौल था।
भारतीय सेना ने आतंकवाद और पाकिस्तान को घर में घुसकर जोरदार जवाब दिया था। उसी घटना को ध्यान में रखते हुए 'ऑपरेशन सिंदूर' नाम से कांवड़ को बनाया जा रहा है।