{"_id":"6a6a4498f45b5fbbfd0a1d2a","slug":"three-year-imprisonment-for-convict-found-guilty-of-molesting-a-minor-meerut-news-c-14-1-mrt1051-1259102-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: नाबालिग से छेड़छाड़ के दोषी को तीन वर्ष का कारावास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: नाबालिग से छेड़छाड़ के दोषी को तीन वर्ष का कारावास
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। न्यायालय अपर जिला जज स्पेशल कोर्ट पोक्सो ने नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ के दोषी मोहम्मद अमान को तीन वर्ष के कारावास और जुर्माने से दंडित किया है।
घटना थाना कोतवाली क्षेत्र में साढ़े पांच साल पहले घटी थी। थाना कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले पीड़ित पिता ने एफआईआर दर्ज कराई थी कि उसके मोहल्ले का एक आरोपी मोहम्मद अमान उसकी नाबालिग बेटी को स्कूल जाते समय छेड़छाड़ करता है व अश्लील हरकतें करता है। न्यायालय के समक्ष अभियोजन अधिकारी ने 12 गवाह पेश किए। बुधवार को न्यायालय ने दोनों पक्षों को सुनते हुए आरोपी मोहम्मद अमान को दोषी मानते हुए दंडित किया।
-- -- -- -- -- -- --