{"_id":"5fe646b88ebc3e3b8e184e88","slug":"three-wheeler-collided-with-truck-one-killed-meerut-news-mrt5174174103","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से टकराया थ्री व्हीलर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से टकराया थ्री व्हीलर, एक की मौत
विज्ञापन
ट्रक से टकराया थ्री व्हीलर, एक की मौत
- हादसे में पांच लोग हुए घायल, घना कोहरा बना हादसे की वजह
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। घने कोहरे के चलते मेरठ से सवारी लेकर मवाना आ रहे थ्री व्हीलर की भिड़ंत सड़क किनारे खड़े ट्रक से हो गई। इससे मामेपुर निवासी जगदेव की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। समाचार लिखे जाने तक किसी ने तहरीर नहीं दी थी।
पुलिस ने बताया कि एक थ्री व्हीलर मेरठ से सवारी लेकर मवाना आ रहा था। सैनी पेपर मिल में नौकरी करने वाले निशांत व सोनू निवासी राफन, शिवनंदन, विनोद यादव निवासी मवाना इस थ्री व्हीलर में मवाना के लिए सवार हुए। राफन चौराहे से पहले एक ट्रक सड़क किनारे खड़ा था। जो कोहरे के कारण थ्री व्हीलर चालक को दिखाई नहीं दिया, जिसकी वजह से थ्रीव्हीलर पीछे से वह ट्रक में जा घुसा। थ्रीव्हीलर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया तथा इसमें सवार सभी आधा दर्जन लोग बेहोश होकर सड़क पर गिर पडे़। सूचना पर प्राइवेट एंबुलेंस मौके पर पहुंची तथा घायलों को सीधे मेरठ ले गई। थाना हस्तिनापुर मामेपुर निवासी जगदेव की रास्ते में मौत हो गई। थ्री व्हीलर चालक व सड़क किनारे खडे़ ट्रक चालक फरार हैं।