फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three villagers attacked and injured for putting up posters of Pradhani

प्रधानी का पोस्टर लगाने पर तीन ग्रामीणों पर हमला, घायल

Tue, 22 Jul 2025 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Three villagers attacked and injured for putting up posters of Pradhani
दौराला। जमालपुर गोमा गांव में रविवार देर रात प्रधानी के चुनाव का पोस्टर लगाने पर गांव के यादव समाज के 14 लोगों ने घर के बाहर बैठे वाल्मीकि समाज के अरुण, अनिल, रिंकी पर हमला बोल दिया। हमले में तीनों घायल हो गए। गांव में जातीय संघर्ष होने की आशंका को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और शांति बनाए रखने की अपील की। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में उपचार दिलाया।
विज्ञापन

एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में अरुण, अनिल और रिंकी ने बताया कि उन्होंने आगामी ग्राम पंचायत के चुनाव के लिए प्रधानी का पोस्टर अपने मोहल्ले में लगवाया था। आरोप है कि पोस्टर लगाने की जानकारी गांव के यादव समाज के लोगों को हुई तो लगभग 14 लोग बाइकों पर सवार होकर उनके मोहल्ले में पहुंचे। आरोपियों ने लाठी-डंडे व अन्य धारदार हथियारों से उन पर हमला बोल दिया। हमला होने के बाद मोहल्ले में भगदड़ मच गई। आरोपियों ने तीनों को मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

सोमवार को वाल्मीकि समाज के लोग एकत्रित होकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे और प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने कार्रवाई के निर्देश दिए। पीड़ित दौराला थाने पहुंचे और शिकायत पत्र थाना पुलिस को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed