फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three village heads accused the village secretary of indecency.

Meerut News: तीन प्रधानों ने ग्राम सचिव पर लगाया अभद्रता करने का आरोप

Sat, 20 Sep 2025 06:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 06:16 PM IST
विज्ञापन
Three village heads accused the village secretary of indecency.
पंचायती राजकार्यालय पर ग्राम सचिव की शिकायत करने पहुंचे ग्राम प्रधान स्रोत संवाद
हस्तिनापुर। विकासखंड की ग्राम पंचायत के तीन ग्राम प्रधानों ने शनिवार को जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर विकास खंड के ग्राम सचिव पर अभद्रता का आरोप लगाकर हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन

शनिवार को विकास खंड की ग्राम पंचायत झड़का के ग्राम प्रधान राजकुमारी के पति वीरपाल सिंह, नगली के ग्राम प्रधान अमित कुमार, लतीफपुर के ग्राम प्रधान करतार सिंह जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने ग्राम सचिव द्वारा अभद्र व्यवहार व अनुशासन हीनता का आरोप लगाते हुए शिकायत पत्र दिया। ग्राम प्रधानों ने दिए गए शिकायत पत्र में कहां की उनकी ग्राम पंचायत में एक ही ग्राम सचिव मौजूद है। जो पिछले कुछ समय से अपने निजी ठेकेदारों द्वारा ग्राम पंचायत में कार्य करने का दबाव बना रहा है। उसके साथ ही 50 प्रतिशत कमिशन की भी मांग कर रहा है। ग्राम प्रधानों ने कहा कि जब उन्होंने इस बात का विरोध किया तो ग्राम सचिव ने ग्राम पंचायत में सभी विकास कार्यों को बंद कर दिया है साथ ही कहा है की शिकायत करने पर उसका कुछ नहीं हो सकता इसकी शिकायत उन्होंने बीडीओ, एवं एडीओ हस्तिनापुर से भी की परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्राम सचिव के खिलाफ जांच और इसे हटाकर दूसरा ग्राम सचिव तैनात करने की मांग की हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed