{"_id":"61294b3a8ebc3e79fa1ac8c6","slug":"three-ventilater-need-to-save-paitient-meerut-news-mrt5536569178","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरी लहर को अस्पताल तैयार, पर अभी करना होगा और सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरी लहर को अस्पताल तैयार, पर अभी करना होगा और सुधार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोर को 11 मिनट में उपचार, तीन वेंटिलेटर की दरकार
मेरठ। कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने मॉक ड्रिल कर तैयारियाें को परखा। स्ट्रेचर पर लाए गए किशोर को 11 मिनट में उपचार मिल सकी। मरीज को भर्ती करने के समय को कम करने के निर्देश अधिकारियाें ने दिए। जिला अस्पताल में तीन वेंटिलेटर और मेडिकल में ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट से पीआईसीयू जुड़ना अभी बाकी है। मरीज को भर्ती करते समय स्वच्छता पर ध्यान देने और अन्य तैयारियों को दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए गए।
शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त निदेशक डॉ. संगीता गुप्ता और उनकी टीम सुबह 10 बजे पहुंची। एसआईसी हीरा सिंह के कार्यालय में उन्होंने पीआईसीयू से संबंधित फाइल में दर्ज सुविधाओं को देखा। मॉक ड्रिल के लिए टीबी विभाग के पीछे बने पीआईसीयू में पहुंचे। स्वास्थ्यकर्मियों से तैयारियों के बारे में जाना।
ड्रिल के दौरान एक किशोर को स्ट्रेचर से वार्ड में भर्ती कराया। वार्ड में पहुंचते ही आक्सीजन, बीपी, पल्स के स्तर की जांच की। ऑक्सीजन लगाकर मॉनिटर से जोड़ा गया। यह सब करने में करीब 11 मिनट लगे। टीम ने वेंटिलेटर, बाईपेप, ऑक्सीजन और मॉनिटर मशीन चलवाकर देखी। खाने का समय और डाइट चार्ट भी देखा गया। मरीज को भर्ती करने का समय कम करने, वार्ड में साफ-सफाई और तीमारदारों को लिए अलग बेंच की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
---
यहां हुआ मॉक ड्रिल
मेडिकल कॉलेज, पीएल शर्मा जिला चिकित्सालय, एनसीआर मेडिकल कॉलेज और चार सीएचसी किठौर, सरधना, मवाना और हस्तिनापुर में मॉक ड्रिल किया गया।
---
मेडिकल कॉलेज में आगरा की टीम ने किया निरीक्षण
मेडिकल कॉलेज में सुबह 10 बजे सरदार वल्लभ भाई पटेल चिकित्सालय के बाल रोग विभाग में नव निर्मित बाल रोग सघन चिकित्सा केन्द्र (पीआईसीयू) निरीक्षण हुआ। एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा में कार्यरत चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग की डॉ. प्रिया बंसल तथा डॉ. विपिन मंगल ने बाल रोग सघन चिकित्सा केंद्र, ट्राएज एरिया और आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया। दोनों ही निरीक्षक मेडिकल कॉलेज की तैयारी से संतुष्ट दिखे।
--
ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट का लोकार्पण
मेडिकल कालेज और जिला अस्पताल में में डीआरडीओ द्वारा नव निर्मित एक-एक ऑक्सिजन प्लांट का लोकार्पण किया गया। दावा है कि इससे ऑक्सीजन की व्यवस्था सुचारू रूप से एवं प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हो सकेगी।
---
संक्रमण की रोकथाम के लिए तैयार
कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर व बच्चों में कोविड सक्रंमण के प्रबंधन की तैयारियों का जायजा लेने का बाद सभी अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि सभी स्थानों पर तैयारियां पूर्ण है। आने वाले समय में संभावित तीसरी लहर व बच्चों में कोविड सक्रंमण के रोकथाम के लिए तैयार हैं। - डॉ. अखिलेश मोहन, सीएमओ