फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three teams were deployed to arrest dairy operator Hasmat

डेयरी संचालक हसमत की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई

Tue, 24 Jun 2025 01:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Three teams were deployed to arrest dairy operator Hasmat
सरूरपुर। कस्बा हर्रा निवासी डेयरी संचालक अमन के पास हथियारों का जखीरा कहां से आया और कहां बेचा जा रहा था। इसके बारे में अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। साथ ही मुकदमे में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। अमन का पिता हसमत अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

सोमवार को कस्बा हर्रा निवासी अमन पुत्र हसमत की अपने चचेरे भाई से किसी बात पर कहासुनी हो गई। इस बीच पुलिस को किसी ने सूचना दी कि अमन ने तस्करी कर अपने घर में अवैध हथियारों का जखीरा छुपा रखा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो बंदूक, एक तमंचा व एक पिस्टल समेत 20 कारतूस बरामद किए थे। पुलिस ने मौके पर अमन को पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस ने अमन व उसके पिता हसमत के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

पुलिस आरोपी अमन निशानदेही पर हथियार बरामद करने ले जा रही थी तो जोड़ा प्याऊ के पास अमन ने झाड़ियों में तमंचा निकालकर पुलिस पर फायरिंग कर दी थी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से अमन घायल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में आरोपी अमन ने अवैध हथियारों की तस्करी की बात स्वीकार की है, लेकिन पुलिस इस बात को स्पष्ट नहीं कर पाई कि वह अवैध हथियार कहां से खरीदता था और कहां बेचता था। पुलिस का कहना है कि हसमत की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें दबिश दे रही हैं। उसकी गिरफ्तारी से ही स्पष्ट होगा कि वह कहां से हथियार खरीदता था। जल्द ही फरार आरोपी को गिरफ्तार कर अवैध तस्करी के नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed