{"_id":"5c79945abdec224db8527c9f","slug":"three-soldiers-charged-with-gang-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन सिपाहियों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन सिपाहियों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप
Sat, 02 Mar 2019 01:51 AM IST
Gaurav sharma
न्यूज ब्यूरो, अमर उजाला
न्यूज ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: Gaurav sharma
Updated Sat, 02 Mar 2019 01:51 AM IST
सार
पीड़िता ने मुख्यमंत्री और डीजीपी समेत अफसरों को पत्र भेजकर मांगा न्याय
- आरोपियों के अंडरवर्ल्ड से संबंध बताकर परिवार को धमकाने का भी आरोप
विज्ञापन
Rape Victim
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप जेल में तैनात तीन सिपाहियों पर है। मामले में पीड़िता ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डीजीपी ओपी सिंह समेत आला अफसरों से न्याय की गुहार लगाई है।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता ने सीएम को लिखे पत्र में बताया कि उनका दूर का एक रिश्तेदार बागपत जेल में सिपाही के पद पर तैनात है। अक्सर वह अपने दो साथियों के साथ उसके घर आता था। एक दिन उसने मेरठ या मुजफ्फरनगर की जेल में महिला सिपाही के पद पर नौकरी लगवाने का दावा किया। इसके लिए 10 लाख रुपये खर्च होने की बात कही। रिश्तेदार होने के कारण परिवार को उस सिपाही पर भरोसा हो गया। परिवार ने सिपाही को आठ लाख रुपये दे दिए। शैक्षिक कागजात लेकर सिपाही ने 10 माह के भीतर नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया।
नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर किया दुष्कर्म
पीड़िता ने बताया कि बीती 26 जनवरी को सिपाही अपने दोनों साथियों के साथ उनके घर आया। उसने कहा कि सारी सेटिंग हो चुकी है। कारागार मंत्री से डीआईजी जेल को फोन करा दिया है। अब बस उसे अफसर से मुलाकात करनी है। इसके बाद नियुक्ति हो जाएगी। आरोप है कि तीनों उसे बिना नंबर की गाड़ी से बागपत की ओर ले गए। कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली।
विज्ञापन
वीडियो वायरल करने की दी धमकी
पीड़िता ने बताया कि तीन दिन तक तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद मेरठ रोड पर छोड़कर फरार हो गये। उन्होंने धमकाया कि अगर परिवार ने पुलिस से शिकायत की तो उसकी वीडियो वायरल कर देंगे। परिवार को भी जान से मार देंगे। तीनों ने कहा कि जेल में बंद अपराधियों से उनके संबंध हैं। बागपत जेल में अंडरवर्ल्ड डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या भी उन्होंने ही कराई थी।