{"_id":"671d717e52e17fd8fe052144","slug":"three-reports-filed-in-mawanas-gud-mandi-temple-case-mawana-news-c-40-1-smrt1041-106731-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मवाना के गुड मंडी मंदिर प्रकरण में तीन रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मवाना के गुड मंडी मंदिर प्रकरण में तीन रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
मवाना। गुड मंडी स्थित मंदिर प्रकरण में थाने के अंदर हुए हंगामे के मामले में दोनों पक्षों की ओर दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन एफआईआर दर्ज की हैं।
गुड मंडी स्थित मंदिर प्रकरण में मोहल्ला मुन्नालाल निवासी अनिता गुप्ता पत्नी स्व. अरुण गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने अमर गुप्ता, मदन गुप्ता, यश गुप्ता, विनोद गुप्ता व 4-5 अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्होंने तहरीर में बताया था कि 19 अक्तूबर की शाम 7:00 बजे मंदिर में पूजा के लिए गई थी। वहां घात लगाए आरोपी गाली गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से गला दबाने लगे, शोर मचाने पर लोग मौके पर आए तथा जान बच सकी। आरोपियों के खिलाफ थाने में जघन्य अपराध में मुकदमा दर्ज है।
वहीं, इसी मामले में अर्जुन सिंह जाटव पुत्र अशोक कुमार ने दी तहरीर में बताया था कि 19 अक्तूबर की शाम 7:00 बजे साथी मोनू जाटव, संदीप जाटव व राहुल जाटव के साथ गुड मंडी स्थित मंदिर के गेट पर पहुंचे तो वहां मौजूद आरोपियों ने जबरन गेट पर रोककर अभद्र भाषा व जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मंदिर में प्रवेश करने से रोक दिया। शोर सुनकर अनिता गुप्ता, सौरभ शर्मा वहां आए तथा बीच बचाव कराया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर विनोद गुप्ता, अमर गुप्ता, ईशान गुप्ता, गोविंदा, देवेंद्र अग्रवाल, राजीव गुप्ता, बोबी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
वहीं, दूसरे पक्ष से मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी साधना गुप्ता पत्नी विनोद गुप्ता ने दी तहरीर में बताया था कि उसके पति 19 अक्तूबर की शाम 7 बजे बांके बिहारी की आरती करने मंदिर गए तो वहां आरोपियों ने गाली गलौज की तथा मंदिर से बाहर निकलने की धमकी दी। आरोपियों ने उसके पति विनोद गुप्ता के साथ मारपीट की। पति किडनी के रोगी हैं तथा 20 अक्तूबर को डायलिसिस होनी है। पति ने आरोपियों के खिलाफ रंगदारी वसूलने तथा अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए संपूर्ण समाधान दिवस में कमिश्नर से शिकायत की थी। मारपीट से पति की तबीयत खराब हो गई। पति को लेकर थाने पहुंची तो आरोपियों ने थाने में भी मारपीट शुरू कर दी। जान बचाकर एसएचओ आफिस में घुस गए। मारपीट से तबीयत बिगड़ने पर उनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सौरभ शर्मा, राजेश अग्रवाल, अजय, आलोक गुप्ता, रोबिन, अमित, अनिता गुप्ता, अनित गुप्ता, आशु त्यागी ग्राम प्रधान गणेशपुर व कुछ अज्ञात युवक व महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।