फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three poachers caught hunting wild boar fined six lakh rupees.

Meerut News: जंगली सूकर के शिकार में पकड़े तीन शिकारियों पर छह लाख का जुर्माना

Fri, 24 Jul 2026 10:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 10:00 PM IST
विज्ञापन
Three poachers caught hunting wild boar fined six lakh rupees.

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। वन विभाग ने जंगली सूकर के अवैध शिकार के मामले में बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों पर छह लाख रुपये का जुर्माना (प्रशमन शुल्क) लगाकर सरकारी कोष में जमा कराया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि वन्यजीवों के शिकार और तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
वन क्षेत्राधिकारी खुशबू उपाध्याय ने बताया कि बृहस्पतिवार को उन्हें सूचना मिली थी जिसके के आधार पर वन विभाग की टीम ने मध्य गंगा नहर के समीप वन आरक्षित जंगल में स्थित एक निजी खेत और ट्यूबवेल पर छापे की कार्रवाई की थी। कार्रवाई के दौरान हरदेव उर्फ डिब्बू और गुरबख्श रठौरा खुर्द तथा बलबीर निवासी रामराज को जंगली सूकर के अवैध शिकार की तैयारी करते हुए गिरफ्तार किया था। आरोपियों के कब्जे से छह शिकार जाल, करंट प्रवाहित करने वाले तार, एक देसी कट्टा, एक छुरा, तंदूरी भट्टी और कच्ची शराब बरामद की गई।
विज्ञापन

वन विभाग के अनुसार, बरामद सामान से स्पष्ट है कि आरोपी सुनियोजित तरीके से वन्य जीवों का शिकार कर रहे थे। तीनों के विरुद्ध वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई। इसके बाद सभी आरोपियों से कुल छह लाख रुपये का प्रशमन शुल्क वसूल कर सरकारी कोष में जमा कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन क्षेत्राधिकारी खुशबू उपाध्याय ने कहा कि हस्तिनापुर वन क्षेत्र में वन्यजीवों के अवैध शिकार, तस्करी अथवा उन्हें नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। जाल, करंट या अन्य अवैध साधनों से शिकार करना गंभीर अपराध है और दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
-----------

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed