फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three people riding bike died after being hit by stray animal in Bijnor

Bijnor Road Accident: आवारा पशु से टकराकर बाइक सवार तीन लोगों की मौत, सूचना के बाद परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 05 Nov 2023 09:47 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: श्याम जी. Updated Sun, 05 Nov 2023 09:47 PM IST
सार

बिजनौर जिले में आवार पशु से टकरा जान से बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टामर्टम के लिए भेज दिया है। 
 

विज्ञापन
Three people riding bike died after being hit by stray animal in Bijnor
रूपवास में सड़क हादसा। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

हल्दौर थाना क्षेत्र के नांगलजाट गांव के पास रविवार को बाइक सवार तीन लोग आवारा पशु से टकरा गए। हादसे में तीनों की मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, हल्दौर थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के तीमरपुर गांव निवासी अनुज पुत्र दीपचंद, विक्की पुत्र केशू और बिजनौर के मोहल्ला इंद्रलोक कालोनी निवासी अंकित पुत्र सत्येंद्र रविवार रात करीब आठ बजे बाइक पर सवार होकर नहटौर की ओर से अपने घर जा रहे थे। ग्रामीणों के अनुसार, बिजनौर नहटौर हाईवे मार्ग पर स्थित गांव नांगलजट के लिए अचानक एक आवारा पशु उनकी बाइक के सामने आ गया। 
विज्ञापन


इस दौरान उनकी बाइक आवारा पशु से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार तीनों लोगों की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। युवकों की मौत होने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed