फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three people killed, six injured in road accidents

सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

Wed, 09 Dec 2020 02:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 02:32 AM IST
विज्ञापन
Three people killed, six injured in road accidents
सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल
विज्ञापन

सरधना/लावड़। सोमवार रात और मंगलवार को अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो बच्चों समेत छह लोग घायल हो गए। ये हादसे गंगनहर पटरी, सरधना-दौराला मार्ग पर अलीपुर और लावड़ में सैनी धर्मशाला के निकट हुए। तीनों शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
सरधना-दौराला मार्ग पर सोमवार रात अलीपुर के निकट गन्ने से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली दौराला की ओर जा रही थी। अलीपुर के नजदीक पीछे से आ रही कार गन्ने की ट्रॉली में जा घुसी। जिसमें सवार राजवीर (60) पुत्र टेकाराम, बेटा गौतम, गौतम के दो बच्चे व चालक राशिद घायल हो गए। वह बागपत के बली निवाड़ी गांव में एक शादी समारोह से लौट रहे थे। घायलों को दौराला स्थित अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों ने राजवीर को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

दूसरा हादसा गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग पर नानू पुल के निकट मंगलवार शाम को हुआ। कालंद गांव निवासी दिनेश त्यागी (55) पुत्र प्रह्लाद सिंह बाइक में ट्रक ने टक्कर मारते हुए उसे कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह मोदीनगर में एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहा था। परिजनों अभी तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा हादसा मंगलवार को लावड़ में सैनी धर्मशाला के निकट शाम छह बजे हुआ। मंडी से सब्जी की खरीदारी कर बाइक से घर जा रहे अझौता गांव निवासी प्रेमपाल (42) को पीछे से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। बाइक ट्रक के पिछले पहिये के नीचे आ गई। जिससे किसान का सिर धड़ से अलग हो गया। सड़क पर दूर तक खून फैल गया। चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। किसान ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया। आधार कार्ड देखकर पुलिस ने मृतक की पहचान कर परिजनों को सूचना दी।
घने कोहरे में कई वाहन भिड़े, कंटेनर चालक गंभीर
खरखौदा। राष्ट्रीय राजमार्ग 334 पर गांव कबट्टा के सामने कैली फ्लाईओवर पर वाहनों को चढ़ने से रोकने के लिए लगाए गए पत्थर घने कोहरे की वजह से फिर से हादसे का कारण बने। आगे चल रही गाड़ी के चालक ने इन पत्थरों को देखकर अचानक ब्रेक लगा दिए। जिससे पीछे से आ रहा कंटेनर उसमें जा घुसा। हादसे में कंटेनर चालक शादाबाद आगरा निवासी सुनील पुत्र पप्पू केबिन में फंसने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने केबिन काटकर उसे बाहर निकाला तथा अस्पताल भिजवाया।

टूरिस्ट बस सवार चालक घायल
दौराला। दादरी गांव के सामने मंगलवार सुबह कोहरे के कारण एक कार टूरिस्ट बस से टकरा गई, जिसमें टूरिस्ट बस चालक घायल हो गया। घायल को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। मेरठ की ओर से एक टूरिस्ट बस देहरादून की ओर जा रही थी। बस में केवल चालक ही था। कोहरे के कारण पीछे चल रही एक कार बस से जा टकराई। जिससे बस चालक घायल हो गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को साइड में लगवा कर जाम खुलवाया और चालक को अस्पताल में भर्ती कराया। बेहोश होने के कारण चालक का नाम नहीं पता लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed