{"_id":"6a76074a6ee1b4febb0d67f9","slug":"three-people-including-student-leader-vineet-acquitted-of-gang-rape-charges-meerut-news-c-14-1-gnd1003-1267348-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: सामूहिक दुष्कर्म के मामले में छात्र नेता विनीत समेत दो आरोपी बरी, 10 साल बाद आया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: सामूहिक दुष्कर्म के मामले में छात्र नेता विनीत समेत दो आरोपी बरी, 10 साल बाद आया फैसला
Fri, 07 Aug 2026 10:06 PM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 10:06 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Adobe Stock
10 साल पुराने सामूहिक दुष्कर्म केस में सीसीएसयू के छात्र नेता विनीत चपराना और उसके साथी विवेक तोमर को न्यायालय ने दोषमुक्त कर दिया है। पीड़िता और गवाहों के बयानों में विरोधाभास मिलने पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अभय प्रताप सिंह-द्वितीय की अदालत ने दोनों को बरी किया है।
विज्ञापन
मेडिकल थाना क्षेत्र में एक युवती ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। युवती का कहना था कि 12 अक्तूबर 2016 की सुबह जबरन कार में खींचकर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने गैंगरेप और जान से मारने की धमकी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन
विवेचना के बाद पुलिस ने विनीत और विवेक के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था। मेडिकल परीक्षण में दुष्कर्म, संघर्ष या चोट का निशान नहीं मिला था। बृहस्पतिवार को अदालत ने दोनों पक्षों के गवाहों के बयान और वकीलों की बहस सुनने के बाद संदेह का लाभ देते हुए दोनों आरोपियों को बरी कर दिया। छात्र नेता विनीत चपराना का कहना है कि गैंगस्टर अमित मिरिंडा ने साजिश रचकर उन्हें झूठे केस में फंसवाया था। उन्हें 10 साल बाद न्याय मिला है।
विज्ञापन