फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three people died by swine flu in Meerut, several PAC jawans admitted to hospital

मेरठ में स्वाइन फ्लू से तीन की मौत, चपेट में आए पीएसी के 29 जवान, 19 की रिपोर्ट पॉजिटिव, मचा हड़कंप

Sat, 29 Feb 2020 11:09 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 29 Feb 2020 11:09 AM IST
विज्ञापन
Three people died by swine flu in Meerut,  several PAC jawans admitted to hospital
स्वाइन फ्लू

मेरठ में स्वाइन फ्लू बेहद खतरनाक हो गया है। शुक्रवार को स्वाइन फ्लू से तीन और लोगों की मौत हो गई है, जबकि 17 पीएसी जवानों समेत 19 लोगों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। छटी वाहिनी पीएसी के 441 जवानों को टेमीफ्लू की दवा दी गई है। स्वास्थ विभाग में हड़कंप मच गया है। लखनऊ तक गूंज पहुंच गई है। लखनऊ से 3 सदस्य टीम आज मेरठ आ रही है जो यहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेगी।

विज्ञापन


मृतकों में लिसाड़ी गेट की रहने वाली 30 वर्षीय महिला और निजी अस्पतालों में भर्ती 62 और 64 वर्षीय 2 व्यक्ति हैं जो सरधना और प्रभात नगर के रहने वाले थे। स्वाइन फ्लू से मेरठ जिले में मरने वालों की संख्या अब तक नौ हो गई है। इनके परिवार के अन्य सदस्यों को टेमी फ्लू की दवाइयां दी गई हैं।
विज्ञापन


दूसरी तरफ 17 पीएसी जवानों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। 27 पीएसी जवानों को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनके सैंपल जांच के लिए माइक्रोबायोलॉजी लैब में भेजे गए। इनमें से 17 की रिपोर्ट पॉजिटिव और 10 कि रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 13 पीएसी जवान और कर्मचारी गुरुवार रात भर्ती कराए गए थे, जबकि 14 जवान शुक्रवार सुबह भर्ती कराए गए हैं। इन्हें आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। इन्हें खांसी जुकाम और बुखार की शिकायत है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इनसे पहले मंगलवार और बुधवार को दो पीएसी के जवानों को स्वाइन फ्लू हो चुका है, इसी की वजह से यह डर बना हुआ है कि जिस जवान या कर्मचारी को स्वाइन फ्लू जैसे लक्षण हैं उसकी जांच मेडिकल कॉलेज में करा ली जाए। अब कुल 29 जवान मेडिकल में भर्ती हैं। इनके अलावा 2 अन्य लोगों को भी स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इस साल मेरठ में अब तक 71 लोगों को स्वाइन फ्लू हो चुका है।

Trending Videos

मेडिकल में 40 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया। सुभारती और मुलायम सिंह यादव मेडिकल कॉलेज में 10-10 बेड के आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं। इसके अलावा जिला अस्पताल में पहले से 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड बना हुआ है। 

अस्पतालों में बनाएं अलग से स्वाइन फ्लू वार्ड: सीएमओ  
सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम उन मरीजों की निगरानी करती है, जिन्हें स्वाइन फ्लू होता है। कई बार निजी अस्पतालों से स्वाइन फ्लू के मरीजों की सूचना समय से नहीं मिल पाती है। ऐसे में कई मरीजों में स्वाइन फ्लू होने का पता मृत्यु के बाद चला। इसलिए निजी अस्पताल के प्रबंधकों और संचालकों के साथ मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में बैठक की गई  और उन्हें हिदायत दी गई है कि स्वाइन फ्लू की मरीजों की समय से सूचना दें। साथ ही स्वाइन फ्लू वार्ड बनाए ताकि बाकी मरीज स्वाइन फ्लू से बच सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed