यूपी: सहारनपुर में जहरीली शराब पीने से 44 लोगों की मौत, दर्जनों गंभीर, सीएम ने दिए जांच के आदेश
यूपी में सहारनपुर जिले के लिए शुक्रवार का दिन बेहद मनहूस साबित हुआ। यहां जहरीली शराब मौत का कहर बनकर टूटी है। सहारनपुर जिले के नागल, गागलहेड़ी और देवबंद थाना क्षेत्र के कई गांवों में जहां देर रात तक 44 लोगों की मौत हो चुकी थी तो करीब चार दर्जन से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं कई लोगों की हालत मेडिकल अस्पताल मेरठ में नाजुक बनी हुई है। इस बड़ी लापरवाही पर नागल थाना प्रभारी सहित दस पुलिसकर्मी और आबकारी विभाग के तीन इंस्पेक्टर व दो कांस्टेबल सस्पेंड कर दिए गए। वहीं, डीएम सहारनपुर के अनुसार मृतकों के परिजनों की आर्थिक सहायता के लिए दो-दो लाख और बीमार लोगों की सहायता के लिए 50-50 हजार के चेक तैयार किए गए हैं।
सहारनपुर में मौत का सिलसिला शुक्रवार सुबह से शुरू हुआ। नागल थाना क्षेत्र के ग्राम उमाही, सलेमपुर और गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव शरबतपुर और माली गांव में जहरीली शराब के सेवन के बाद एक के बाद एक लोगों की हालत बिगड़नी शुरू हो गई। शुरुआत में 10 लोगों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां दो लोगों की मौत के बाद यह आंकड़ा बढ़ता गया। पुलिस प्रशासनिक अधिकारी जिला अस्पताल के बाद गांव उमाही पहुंचे। वहां पांच लोगों की मौत होना बताई गई। सलेमपुर गांव के चार, शरबतपुर में तीन, कोलकी कलां में एक, गांव माली में दो, सलेमपुर में तीन, मायाहेडी में एक और देवबंद क्षेत्र के गांव शिवपुर में एक युवक की मौत हो गई। छह लोगों की हालत मेरठ मेडिकल में नाजुक बनी थी। शुक्रवार देर रात तक मौत का यह आंकड़ा 37 तक पहुंच चुका था।
जहरीली शराब से मरने वालों की सूची
थाना नागल क्षेत्र
1-कंवरपाल पुत्र मनीराम उमाही
2-इमरान पुत्र गफ्फार उमाही
3-राजू पुत्र राम सहाय उमाही
4-सुरेंद्र पुत्र बिल्लू उमाही
5-अरविंद पुत्र मांगेराम उमाही
6-संजय पुत्र ईशपाल सलेमपुर
7-सुरेंद्र पुत्र रतिराम सलेमपुर
8-सत्यवान पुत्र बलवंत सलेमपुर
9-नरेंद्र पुत्र अतर सिंह सलेमपुर
10-मिट्ठन पुत्र गोविंद सलेमपुर
11-झगड़ू पुत्र बलवंत सलेमपुर
12-जयपाल पुत्र कोमल
13-मोनू पुत्र ओमपाल सीड़की
14-सुरेश पुत्र सोमपाल ताजपुर
थाना गागलहेड़ी
15-महीपाल पुत्र कलीराम शरबतपुर
16-धूम सिंह पुत्र अचपाल शरबतपुर
17-राजवीर पुत्र कंटू
18-राजू पुत्र मामचंद माली
19-दीपचंद पुत्र कबूल माली
20-मोतीराम पुत्र संतराम मायाहेडी
21-गुलाब पुत्र विजय सिंह कोल्की कला
22-समय सिंह पुत्र बाबूराम चौराखुर्द
23. नाथीराम पुत्र नवल सिंह कोल्की कला
थाना देवबंद
24. सोनू पुत्र महेंद्र शेरपुर
25. माहा पुत्र मनभरा खेड़ा मुगल
26. मंगल पुत्र गुडहल खेड़ा मुगल
27. राजकुमार पुत्र रहतू नाफीपुर
इनके अलावा 16 लोगों की मेडिकल कॉलेज अस्पताल मेरठ में मौत हुई है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/