फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three orphan innocent to seek justice in police station, know the whole case

थाने में न्याय मांगने पहुंचे तीन अनाथ मासूम, दबंग लोग कर रहे शोषण

Mon, 15 Jan 2018 08:47 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 15 Jan 2018 08:47 PM IST
विज्ञापन
Three orphan innocent to seek justice in police station, know the whole case
थाना सिविल लाइन

मेरठ में स्कूल जाने के बजाय तीन अनाथ मासूमों को न्याय पाने के लिए थाने में भटकना पड़ रहा है। सोमवार दिन भर थाना सिविल लाइन में बिलखते रहे इन बच्चों ने थानाध्यक्ष को बताया कि माता-पिता की मौत के बाद उनके हक को छीना जा रहा है। थानाध्यक्ष ने उनकी शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई का भरोसा दिया।

विज्ञापन


गांव औरंगाबाद थाना भावनपुर निवासी मोतीराम गुप्ता के तीन बेटों आकाश (12), आर्यन (10) और शुभम (8) ने एक रिश्तेदार के माध्यम से थाना सिविल लाइन पुलिस को अपनी पीड़ा बताई। शिकायती प्रार्थनापत्र के अनुसार 20 फरवरी 2013 को मोतीराम की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। पति के गम में मोतीराम की पत्नी भावना भी कुछ दिन बाद चल बसी थी। जिसके बाद तीनों बच्चे अनाथ हो गए। उनका पालन पोषण होने के साथ ही पढ़ाई भी अधर में लटक गई। तीनों बच्चे अपने पिता की संपत्ति के दावेदार हैं। लेकिन कुछ दबंग लोग उनका शोषण कर रहे है। 
विज्ञापन


पढ़ें : मायावती के बर्थडे पर मची केक की लूट, मंच से भाग खड़े हुए नेता
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि सिविल लाइन थानाक्षेत्र के तीन लोगों ने मोतीराम गुप्ता के इंश्योरेंस का तीन लाख रुपये ले लिया। पैसा मांगने पर धमकी देते है। इस मामले की शिकायत करने के लिए तीन दिन से तीनों भाई थाने के चक्कर काट रहे हैं। एसओ सिविल लाइन कमलेश शुक्ला का कहना है कि मासूमों की शिकायत दर्ज कर ली है। बच्चों ने एक युवक का नाम बताया, जिसे थाने बुलवाया गया। युवक ने बच्चों के पैसे लौटाने की बात लिखित में की है। पुलिस मासूमों की पूरी मदद कर रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed