{"_id":"6865948b05c8585d37091f5d","slug":"three-miscreants-of-the-gang-who-used-to-steal-by-doing-recce-in-closed-houses-were-arrested-in-an-encounter-meerut-news-c-14-1-mrt1051-905588-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद मकानों में रेकी कर चोरी करने वाले गिरोह के तीन बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद मकानों में रेकी कर चोरी करने वाले गिरोह के तीन बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन
मेरठ। थाना नौचंदी और मेडिकल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मंगलवार रात मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को शावेज और जिशान को गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने इनके तीसरे साथी बिलाल को भी गिरफ्तार किया है। तीनों बदमाश बंद घरों की रेकी कर चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर नौचंदी थाना क्षेत्र में हुईं चोरी की चार वारदातों का खुलासा किया है।
सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि नौचंदी और मेडिकल थाना पुलिस ने मंगलवार देर रात करीब दो बजे यह कार्रवाई की। सूचना मिली थी कि गिरोह के सदस्य टाटा मैजिक से आ रहे हैं। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मेवगढ़ी लिसाड़ी गेट निवासी शावेज, स्कूल डिवाइन वाली गली लोहियानगर निवासी जिशान उर्फ घोड़ा को गिरफ्तार किया। दोनों के पैर में गोली लगने से वे घायल हुए, जबकि इनके तीसरे साथी बिलाल निवासी फतेउल्लाहपुर को भी गिरफ्तार किया। सीओ ने बताया कि तीनों रात में शास्त्रीनगर में चोरी करने जा रहे थे। जो भी दुकान या मकान बंद मिलता उसमें चोरी करते।
इनके पास से टाटा मैजिक, दो बैटरी, चार इन्वर्टर, एसी के कलपुर्जे, मारबल काटने वाली एक हार्पर मशीन, तमंचा कारतूस आदि सामान बरामद हुआ। पूछताछ में बताया कि वे रेकी करके बंद पड़े मकानों में चोरी करते थे। पुलिस ने पूछताछ और उपचार कराने के बाद तीनों बदमाशों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। इस गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
-- -- -- --