फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three miscreants of the gang planning theft arrested

Meerut News: चोरी की फिराक में बैठा गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार

Sat, 19 Oct 2024 05:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
Three miscreants of the gang planning theft arrested
भदौडा में चल रही श्री राम कथा सुनकर भावुक हुए श्रद्धालु। आयोजक
सरूपुर। मेरठ-करनाल हाईवे पर भूनी फ्लाईओवर के पास ईख के खेत में चोरी की घटना को अंजाम देने की फिराक में बैठे गिरोह के तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने चोरी का सामान व हथियार बरामद किए हैं। आरोपी जिले के कई थाना क्षेत्रों में चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अजय शुक्ला ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि मेरठ-करनाल हाईवे पर भूनी फ्लाईओवर के पास ईख के खेत में तीन बदमाश चोरी की घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान थाना लिसाड़ी गेट समर गार्डन निवासी नावेद उर्फ गप्पू, जफर व जावेद निवासी तारापुरी के रूप में हुई।
विज्ञापन

आरोपियों के पास से एक तमंचा, कारतूस, दो चाकू, लोहे की रॉड, पेचकस, प्लास, चाभी का एक गुच्छा, मोबाइल टावर का केबल, बिजली के कटआउट, सबमर्सिबल का केबल, टावर व इन्वर्टर की बैटरी व 2100 रुपये बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह चलते ट्रकों पर पीछे से चढ़कर तिरपाल काटकर चोरी की घटना को अंजाम देते थे। आरोपियों पर मेरठ जनपद व दिल्ली के अलग-अलग थानों में 20 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ के बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीनों आरोपियों का चालान कर दिया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed