फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three members of a gang opening fake bank accounts arrested.

Meerut News: फर्जी बैंक खाते खुलवाने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

Thu, 09 Jul 2026 10:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 10:23 PM IST
विज्ञापन
Three members of a gang opening fake bank accounts arrested.
आरोपी साइबर ठगों तक पहुंचाते थे एटीएम और सिम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना पुलिस ने साइबर ठगों को फर्जी बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले एक गिरोह के तीन सदस्यों कांच के पुल निवासी मोहम्मद राशिद, नौसीब व मोहम्मद अली को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक मोबाइल फोन मिला है। पुलिस के अनुसार, गिरोह फर्जी पते और सिम कार्ड के आधार पर बैंक खाते खुलवाकर उनकी पासबुक, एटीएम कार्ड, नेट बैंकिंग क्रेडेंशियल और सिम साइबर अपराधियों को मोटे कमीशन पर उपलब्ध कराता था।
सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को पुलिस ने कांच के पुल के पास से फर्जी बैंक खाते खुलवाने वाले तीन आरोपियों को पकड़ा। पुलिस आरोपियों को लेकर थाने आ गई। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी आसपास के लोगों के नाम और फर्जी पते का इस्तेमाल कर बैंक खाते खुलवाते थे। बाद में इन खातों की पूरी बैंकिंग किट साइबर ठगों को सौंप दी जाती थी। ठगी से देश-विदेश से आने वाली रकम इन्हीं खातों में जमा कराई जाती और बाद में उसे सुरक्षित तरीके से निकाल लिया जाता था।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि आरोपी एक खाते के हजार रुपये लेते थे। पुलिस आरोपियों के मोबाइल डिटेल के आधार पर साइबर ठगों की जानकारी हासिल कर रही है। आरोपी किन राज्यों के साइबर ठगों के संपर्क में थे। आरोपियों के खिलाफ पूर्व में कई प्राथमिकी दर्ज हैं। एक आरोपी चांद के पुल निवासी सूफियान की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। सीओ कोतवाली का कहना है कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। चौथे आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed