फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three MDA employees faint in poisonous gas leaks while cleaning gutter

मेरठ: गटर में बनी जहरीली गैस की चपेट में आए एमडीए के तीन कर्मचारी, दो सफाईकर्मियों की हालत गंभीर

Thu, 16 Apr 2020 06:28 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 16 Apr 2020 06:28 PM IST
विज्ञापन
Three MDA employees faint in poisonous gas leaks while cleaning  gutter
meerut - फोटो : amar ujala

मेरठ के परतापुर में गुरुवार दोपहर टीपी नगर थाना क्षेत्र में गटर साफ करने उतरे एमडीए के दो सफाईकर्मी जहरीली गैस की चपेट में आ गए। इस दौरान उन्हें बचाने के लिए गटर में उतरे जेनरेटर ऑपरेटर की हालत भी बिगड़ गई। स्थानीय निवासियों द्वारा तीनों कर्मचारियों को सुभारती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां दो कर्मचारियों की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रिठानी निवासी मोनू और मनीष मेरठ विकास प्राधिकरण में सफाई कर्मचारी हैं। गुरुवार को दोनों सफाई कर्मचारी एनएच 58 वेदव्यासपुरी, पूठा स्थित आरएएफ डिपो के सामने गटर में सफाई करने उतरे थे। इसी दौरान जहरीली गैस की चपेट में आकर दोनों गटर में ही बेहोश हो गए।

विज्ञापन

उधर, जब मोनू और मनीष काफी देर तक बाहर नहीं निकले तो जेनरेटर ऑपरेटर लोकेश उन्हें देखने के लिए गटर में उतर गया। जिसके बाद उसकी भी हालत बिगड़ गई। लोकेश की चीख-पुकार सुनकर मौके पर मौजूद सुपरवाइजर प्रताप ने स्थानीय नागरिकों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद गटर में फंसे तीनों कर्मचारियों को बाहर निकलवाया।

मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से तीनों कर्मचारियों को आनन-फानन में सुभारती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां मोनू और मनीष की हालत गंभीर बनी है। बताया गया कि जनरेटर ऑपरेटर लोकेश मास्क पहने हुए था, इसी कारण वह जहरीली गैस की चपेट में आने से बच गया।

एसओ टीपीनगर दिनेश कुमार का कहना है घटना की सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस को मौके पर रवाना कर दिया, जिसमे एक कि हालात गंभीर बनी हुई है लेकिन डॉक्टरों का कहना है जल्द से जल्द उसकी हालात में सुधार आ जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed