{"_id":"5f6e53528ebc3e9be27d9035","slug":"three-lives-lost-in-road-accidents-laward-news-mrt503120977","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साथ तीन मौत होने से मचा हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साथ तीन मौत होने से मचा हाहाकार
विज्ञापन
रोहटा/लावड़। लावड़ स्थित पेट्रोल पंप पर तेल लेने जा रहे बाइक सवार युवक को छोटा हाथी ने टक्कर मार दी। लोगाें ने गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं दौराला-खेड़ी मार्ग पर भैंसा-बुग्गी ने एक बाइक में टक्कर मार दी। दोनों युवकों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उधर, पूठ गंगनहर के पास नीलगाय सामने आने पर बाइक टकरा गई। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों ही युवकों ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था।
अझौता गांव निवासी सचिन लावड़ कस्बे में बाइक की दुकान पर काम सीखता था। बृहस्पतिवार शाम वह पेट्रोल लेने के कस्बा स्थित पंप पर गया था। रास्ते में छोटा हाथी ने बाइक में टक्कर मार दी। लोगों को आता देख आरोपी चालक गाड़ी लेकर भाग गया। लोगों ने उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शुक्रवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने दौराला थाने में तहरीर दी है।
लावड़ निवासी इरशाद सलमानी बाइक से शुक्रवार सुबह 10 बजे दौराला जा रहा था। दौराला-खेड़ी मार्ग के पास भैंसा-बुग्गी चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे इरशाद घायल हो गया। उसके पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इरशाद सीएचसी केंद्र दौराला से जुड़ा हुआ बताया गया है। वहीं आरोपी भैंसा-बुग्गी चालक का पता नहीं चल सका। थाना प्रभारी करतार सिंह का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। लोगों का कहना है यदि युवक हेलमेट लगाए होता तो शायद जान बच जाती।
विज्ञापन
उधर, रोहटा के गांव बाड़म निवासी आनंदपाल मेरठ की इंडो रबर प्लास्टिक फैक्टरी में काम करता था। बृहस्पतिवार शाम वह बाइक से गांव लौट रहा था। पूठ गंगनहर पुल से आगे एक नीलगाय सामने आ गई। बाइक टकराने से वह गिर गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।