{"_id":"5f3a5d6d9287104f1452dfeb","slug":"three-lawyers-have-found-corona-positive-in-meerut-and-the-court-is-closed-at-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में बढ़ रहा कोरोना का खौफ, तीन अधिवक्ताओं के पॉजिटिव मिलने से खलबली, कचहरी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में बढ़ रहा कोरोना का खौफ, तीन अधिवक्ताओं के पॉजिटिव मिलने से खलबली, कचहरी बंद
Mon, 17 Aug 2020 04:06 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 17 Aug 2020 04:06 PM IST
विज्ञापन
कचहरी का गेट बंद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में कोरोना का खौफ बढ़ता ही जा रहा है। तीन अधिवक्ताओं के कोरोना संक्रमित मिलने से खलबली मच गई। वहीं सोमवार को सैनिटाइज कराने के बाद कचहरी को एक दिन के लिए बंद करने के आदेश जारी किए गए। इस दौरान सोमवार सुबह अधिवक्ता व कर्मचारी कचहरी पहुंचे तो गेट बंद मिला। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन
मेरठ में कोरोना संक्रमण के दो दिनों में नए 104 मरीज मिले हैं। इनमें शनिवार को 50 तो रविवार को 54 मरीज मिले। वहीं एक महिला मरीज की मौत हो गई। जबकि एक मरीज फरार हो गया। संक्रमित मरीजों में पांच पुलिसकर्मी, शिक्षक, ज्वेलर, व्यापारी, बैंक कर्मी, हेल्थ केयर वर्कर, वकील, बंदी, और श्रमिक शामिल हैं। नए मरीजों में नौ साल के बच्चे से लेकर 70 साल तक के लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार माधवपुरम सेक्टर-तीन निवासी 53 वर्षीय की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। इनके अलावा रविवार को मिले नए मरीजों में दो पुलिसकर्मी हैं, जिनमें एक आईजी ऑफिस में तैनात है। दूसरा पुलिस लाइन की बैरक से है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: स्मृति शेष: अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम में शामिल हुए थे चेतन चौहान, जानें- उनसे जुड़ी कुछ खास यादें
सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि ये मरीज श्यामनगर बड़ागांव फलावदा, वलीदपुर, गंगानगर, रामबाग, पल्लवपुरम, शास्त्रीनगर, जागृति विहार, रजबन, गगन विहार, पांडव नगर, रजपुरा, दरवेशपुर, ईशापुरम, श्रद्धापुरी, माधवपुरम और प्रभात नगर के रहने वाले हैं। एक मरीज फरार हुआ है। उसने राजेंद्र नगर सीएचसी पर टेस्ट के दौरान नाम, पता और फोन नंबर गलत लिखवाया था। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। रविवार को 35 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।
1005 मरीज भर्ती, 198 की मौत
मेडिकल कॉलेज के कोविड-19 अस्पताल में अब तक 1005 मरीज भर्ती हुए हैं, जिनमें से 198 की मौत हुई है जो मेरठ समेत आसपास के जिलों के हैं। 644 मरीज ठीक होकर घर गए हैं। बाकी का इलाज चल रहा है। यह ब्यौरा मेडिकल प्रबंधन ने शासन को भेजा है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/