फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three killed, 17 new infected in Meerut

मेरठ में तीन की मौत, 17 नए संक्रमित

Mon, 20 Jul 2020 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Three killed, 17 new infected in Meerut
मेरठ। एक महिला समेत कोरोना संक्रमित तीन मरीजों की मौत हो गई, जबकि 17 नए मरीज मिले हैं। रविवार को 1526 सैंपलों की जांच की गई। सैंपलों के हिसाब से मरीज काफी कम निकल रहे हैं। रविवार को 1.1 प्रतिशत मरीज ही संक्रमित निकले। स्वस्थ होने पर 37 लोगों को डिस्चार्ज किया गया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि चोबला जानी निवासी जयवीर सिंह (62), मवाना के मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी याकूब (50) और स्वामी पाड़ा निवासी निर्मला (57) तीन की कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते जान चली गई। निर्मला का पोस्टमॉर्टम से पहले टेस्ट कराया, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जयवीर सिंह का इलाज मिलिट्री हॉस्पिटल में और याकूब का मेडिकल कालेज में चल रहा था। नए संक्रमितों में कारोबारी, दुकानदार, ज्वेलर, जूनियर डॉक्टर, पांच गृहणियां, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, फोटोग्राफर, पत्रकार और स्टूडेंट शामिल हैं। ये लोग प्रभात नगर, एकता नगर, मुल्तान नगर, शीशमहल, पंजाबी पुरा, पल्लवपुरम, किला परीक्षितगढ़, मलियाना, सुभारती मेड आफिस के हैं। पांच मरीज रोशनपुर डोरली के हैं। मेरठ में अब तक 1737 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 82 लोगों की मौत हो चुकी है, 1268 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, 387 का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

बुलंदशहर के सात साल के बच्चे की मौत
मेडिकल कॉलेज में भर्ती सात साल के बच्चे की भी मौत हो गई। लक्ष्य (7) जहांगीराबाद जिला बुलंदशहर का रहने वाला था। नोडल अधिकारी डॉ. टीवीएस आर्य ने बताया कि बच्चा ब्लड कैंसर का मरीज था। फरीदाबाद में उसकी कीमोथेरेपी हुई, बाद में उसे मेडिकल भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड की गैलरी में भरा पानी, डायलिसिस यूनिट का हुआ निरीक्षण
मेडिकल कॉलेज की कोविड की गैलरी में बारिश पानी भर गया। बताया गया कि बारिश के चलते शनिवार को पानी भरा था। रविवार को इसे निकलवाया गया। कोविड प्रभारी डॉ. सुधीर राठी ने बताया कि पानी ऊपर से आया था, छत का गेट खुला रहने के कारण पानी आया। वार्ड में पानी नहीं पहुंचा। वहीं, अपर महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आरसी गुप्ता (पूर्व प्रधानाचार्य) ने कोविड की डायलिसिस यूनिट का निरीक्षण किया। यहां अब तक 50 से ज्यादा डायलिसिस हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed