फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three juvenile absconding from the Balgrih in Meerut, examined against Staff

यूपी: राजकीय संप्रेक्षण गृह से तीन किशोर फरार होने के मामले में कर्मचारियों के खिलाफ जांच बैठी

Sun, 16 Jun 2019 04:13 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 16 Jun 2019 04:13 PM IST
विज्ञापन
Three juvenile absconding from the Balgrih in Meerut, examined against Staff
प्रतीकात्मक तस्वीर
मेरठ में सूरजकुंड स्थित राजकीय संप्रेक्षण गृह से तीन बच्चों के फरार होने के मामले में एडीएम सिटी महेश चंद और एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह संप्रेक्षण गृह पहुंचे। उन्होंने इस मामले में नौचंदी पुलिस से भी जानकारी ली। सम्प्रेक्षण गृह के कर्मचारियों के खिलाफ भी जांच बैठा दी गई है। डीएम अनिल ढींगरा ने भी सम्प्रेक्षण गृह पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन


मेरठ में सूरजकुंड स्थित राजकीय बालगृह (बालक) से रोशनदान तोड़कर तीन बालक फरार हो गए। घटना के करीब छह घंटे बाद नौचंदी थाना पुलिस को इसकी सूचना दी गई। इनमें एक बालक स्थानीय तो दो बरेली और सोनभद्र जिले के हैं। वहीं मामले की जानकारी लगने पर पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन

रात्रि करीब एक बजे तीन बालकों ने बाथरूम के रोशनदान को उखाड़ दिया और फिर रेनवाटर पाइप के जरिये उतरकर फरार हो गए। शनिवार सुबह छह बजे इसका पता चलने पर कर्मचारी तीनों बालकों को आसपास के इलाके में गुपचुप तरीके से ढूंढते रहे। नहीं मिले तो प्रभारी को सूचना दी। तब जाकर पुलिस को इसके बारे में बताया गया। 

गिनती हुई, तीनों बालकों के नाम आए 
सुबह आठ बजे बाल गृह के प्रभारी अधीक्षक ने सभी बालकों की गिनती कराई। तब जाकर जानकारी लगी कि इनमें एक बालक फव्वारा चौक मेरठ, दूसरा बालक बरेली में थाना बिशारतगंज अंत्र तो तीसरा थाना बननी जिला सोनभद्र का है। पुलिस ने बालकों के परिजनों को फोन पर इसकी सूचना दी। कहा कि अगर कोई बालक संपर्क करे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें, अन्यथा आपके खिलाफ कार्रवाई होनी निश्चित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed