फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three inspectors were punished for being negligent in investigation and action

जांच व कार्रवाई में लापरवाही बरतने वाले तीन दरोगाओं पर गिरी गाज

Tue, 10 Jun 2025 01:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Three inspectors were punished for being negligent in investigation and action
मवाना (मेरठ)। संपूर्ण समाधान दिवस पर एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा मामलों की जांच और कार्रवाई में लापरवाही बरते जाने पर नाराज हो गए। उन्होंने मवाना थाने के एक दरोगा को निलंबित कर दिया और एक दरोगा की जांच के आदेश दिए। इसके अलावा हस्तिनापुर थाने की भद्रकाली चौकी के प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया। वहीं, जमीन प्रकरण में हस्तिनापुर थाना प्रभारी को रिपोर्ट देने के आदेश दिए।
विज्ञापन

हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गांव किशोरपुर मामेपुर निवासी सरिता ने एसएसपी से शिकायत की, जिसमें बताया कि जमीन के बंटवारे का विवाद चल रहा है। जिसमें उपजिलाधिकारी न्यायालय से यथास्थिति के आदेश हैं। वर्तमान में वाद हाईकोर्ट में लंबित है। महिला ने आरोप लगाया कि तीन महिलाओं ने भूमि बेचने के लिए अपर जिलाधिकारी प्रशासन से असल तथ्य छिपाकर अपने पक्ष में विक्रय करने की अनुमति प्राप्त कर ली।
विज्ञापन

अपर आयुक्त ने उसकी अपील पर विक्रय अनुमति निरस्त कर दी। इसके बाद नायब तहसीलदार ने दाखिल खारिज का आदेश भी निरस्त कर दिया। अब आरोपियों का गांव मामेपुर स्थित भूमि पर कोई मालिकाना हक नहीं है। परंतु आरोपी हस्तिनापुर पुलिस से सेटिंग कर जबरन उसकी भूमि पर अवैध रूप से निर्माण कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत कई बार पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। एसएसपी ने महिला की शिकायत सुनने के बाद मौके पर मौजूद हस्तिनापुर थाना प्रभारी को जमकर हड़काते हुए शाम तक इस मामले में कार्रवाई कराने के लिए कहा। साथ ही भद्रकाली चौकी प्रभारी पुनीत पांडेय को लाइन हाजिर करने के निर्देश दिए।
वहीं, मवाना थाने के गांव खेड़की जदीद निवासी ठाकुरदास ने शिकायत करते हुए कहा कि उसने मार्च माह में पांच लोगों को नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच अधिकारी दरोगा कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। एसएसपी ने दरोगा से कार्रवाई के संबंध में पूछा तो संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए। एसएसपी ने दरोगा नवनीत कुमार को निलंबित करने के आदेश दिए।

उधर, गांव सठला निवासी महिला ने शिकायत में आरोप लगाया कि वह 11 अप्रैल को गांव में ही सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर राशन लेने गई थी। वहां मौजूद व्यक्ति ने उसके साथ अभद्रता करते हुए अश्लील हरकत की और कपड़े फाड़ दिए। आरोपी पहले से ही रंजिश रखता है, क्योंकि उसने गोवध के आरोप में उसे पकड़वाया था। आरोपी धमकी दे रहा है। इस पर एसएसपी ने दरोगा योगेश पांडेय की जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed