फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three injured in fighting over tampering in Meerut Lisadi Gate

मेरठ के लिसाड़ी गेट छेड़छाड़ को लेकर मारपीट में तीन घायल, रार्धना में पीड़ित परिवार को पीटा

Fri, 14 May 2021 12:55 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 14 May 2021 12:55 AM IST
सार

सरधना के रार्धना में छेड़छाड़ का विरोध करने पर पीड़ित परिवार को पीट दिया गया। पीड़ित परिवार थाने शिकायत लेकर पहुंचा तो पुलिस ने भगा दिया

विज्ञापन
Three injured in fighting over tampering in Meerut Lisadi Gate
meerut police - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के तारापुरी में महिलाओं से छेड़छाड़ और अभद्रता को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। लाठी डंडों से किए गए हमले में तीन लोग घायल हो गए। तारापुरी निवासी शाहरुख और जियाउल हक के मुताबिक बुधवार रात गली में ही रहने वाले फुरकान बिलाल सहित अन्य लोग महिलाओं पर फब्तियां कस रहे थे।
विज्ञापन


उनका विरोध किया तो आरोपी पक्ष के रियाजुद्दीन, कलवा, इग्नू सहित अन्य लोगों ने शाहरुख के मकान पर पहुंचकर लाठी डंडों से हमला कर दिया। घर की महिलाओं से छेड़छाड़ और अभद्रता की। बाद में दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। एक पक्ष की ओर से हवाई फायरिंग करने का भी आरोप लगाया गया है। घटना में शाहरुख, जियाउद्दीन और एक महिला घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

 
छेड़छाड़ का विरोध करने पर पीड़ित परिवार को पीटा
सरधना के रार्धना में छेड़छाड़ का विरोध करने पर पीड़ित परिवार को पीट दिया गया। पीड़ित परिवार थाने शिकायत लेकर पहुंचा तो पुलिस ने भगा दिया।  गुरुवार को पीड़ित परिवार एसएसपी कैंप कार्यालय पहुंचा और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां आए केपी सिंह ने बताया कि रार्धना निवासी विक्की का मोबाइल पड़ोसी मोनू ने कुछ दिन के लिए लिया था। इसके बाद कई बार मांगा, लेकिन मोबाइल नहीं मिला। आरोप है कि 11 मई की शाम मोनू अपने परिवार के साथ विक्की के घर में घुस आया और मारपीट की।


परिवार की महिलाएं आईं तो उनके साथ भी छेड़छाड़ और अभद्रता की गई। घटना के बाद पीड़ित थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने भगा दिया। तभी से दोनों परिवारों में विवाद चल रहा है। बताया गया है कि बृहस्पतिवार सुबह भी आरोपी पक्ष के लोग दोबारा घर में घुसे और मारपीट की। इस मामले में थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed