{"_id":"5cd09802bdec22073561ae82","slug":"three-indians-in-meerut-all-india-top-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑल इंडिया टॉप 3 में मेरठ के तीन मेधावी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑल इंडिया टॉप 3 में मेरठ के तीन मेधावी
Tue, 07 May 2019 03:53 AM IST
Gaurav sharma
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Gaurav sharma
Updated Tue, 07 May 2019 03:53 AM IST
विज्ञापन
वत्सल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 10वीं के परीक्षा परिणामों में मेरठ के छात्रों ने सफलता का परचम लहराया है। वत्सल वार्ष्णेय ने 499 (99.8 प्रतिशत) अंक लेकर ऑल इंडिया में पहला स्थान हासिल करने वाले 13 छात्रों में जगह बनाई है। दीवान पब्लिक स्कूल कैंट के छात्र वत्सल वार्ष्णेय ऑल इंडिया व मेरठ टॉपर बने हैं। केएल इंटरनेशनल स्कूल के छात्र दीपांशु बिसारिया ने 497 (99.4 प्रतिशत) अंक लेकर ऑल इंडिया में तीसरी और मेरठ में दूसरी रैंक हासिल की है। दीवान पब्लिक स्कूल कैंट के शुभ अग्रवाल ने भी 497 (99.4 प्रतिशत) अंक लेकर ऑल इंडिया में तीसरा, मेरठ में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
दीवान पब्लिक स्कूल कैंट की छात्रा निकिता नेगी व बीएनजी इंटरनेशनल स्कूल किला रोड के छात्र अर्पित बंसल ने 496 (99.2 प्रतिशत) अंक लेकर संयुक्त रूप से जिले में तीसरा स्थान व देहरादून रीजन, यूपी में चौथा स्थान हासिल किया। ऑल इंडिया व यूपी टॉप टेन की लिस्ट में मेरठ से 52 छात्रों ने सफलता हासिल की है। इनमें 32 लड़कियां और 20 लड़के शामिल हैं। वत्सल वार्ष्णेय, दीपंाशु व शुभ तीनों ने सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी। तीनों ही टॉपर अपनी सफलता का श्रेय अभिभावकों व शिक्षकों को देते हैं। वत्सल अब पीसीएम लेकर आगे की पढ़ाई करेंगे। सपना इंजीनियर बनना है। शुभ ने मेरठ छोड़कर डीपीएस आरकेपुरम में कॉमर्स विद मैथ्स स्ट्रीम में प्रवेश लिया है। शुभ का सपना मैनेजमेंट लाइन में जाना है। केएल इंटरनेशनल स्कूल के छात्र दीपांशु बिसारिया ने मैथ स्ट्रीम लेकर पढ़ाई जारी रखना तय किया है। उनका सपना सिविल सर्विसेज में जाना है। छात्रों ने सीजीपीए खत्म होकर नंबर आने व फुल बोर्ड होने की प्रणाली को बहुत सही बताया। छात्रों व शिक्षकों के अनुसार फुल बोर्ड होने से रिजल्ट में सुधार आया है।
कई स्कूलों का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत
इस वर्ष जिले में 140 स्कूलों के 13,346 छात्रों ने दसवीं बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था। इसमें 3 केंद्रीय विद्यालय, 1 आर्मी पब्लिक स्कूल भी शामिल है। अधिकांश विद्यालयों का शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा। पिछले साल की अपेक्षा रिजल्ट में इस वर्ष सुधार आया है। रिजल्ट में छात्रों की अपेक्षा छात्राएं फिर आगे रहीं।