{"_id":"6a50edb65435e59bbb0e1ad7","slug":"three-houses-collapsed-and-walls-fell-in-several-places-meerut-news-c-73-1-mtd1001-107889-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: तीन मकान ढहे, कई स्थानों पर दीवारें गिरीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: तीन मकान ढहे, कई स्थानों पर दीवारें गिरीं
विज्ञापन
बहसूमा। मोहल्ला गुर्जरों वाले में अलका के मकान की गिरी छत को दिखाते भाई उमाशंकर
बारिश ने कई स्थानों पर बरपाया कहर, पीड़ित परिजनों ने उठाई मुआवजे की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बहसूमा। क्षेत्र में लगातार तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से शुक्रवार देर रात अलग-अलग स्थानों पर तीन मकान भरभराकर गिर गए। कई स्थानों पर दीवारें ढह गईं। गनीमत रही कि किसी भी घटना में जनहानि नहीं हुई।
ग्राम शाहपुर निवासी पप्पू जाटव का मकान देर रात अचानक ढह गया। कस्बा बहसूमा के मोहल्ला गुर्जरों वाला निवासी अलका रानी तथा बसी मोहल्ला निवासी अजीत जाटव के मकान भी बारिश के चलते गिर गए। हादसे के समय तीनों परिवार दूसरे कमरों में सो रहे थे, इससे बड़ा हादसा टल गया। मकान गिरने से घरों में रखा खाद्यान्न, बिस्तर, कपड़े तथा अन्य घरेलू सामान मलबे में दबकर खराब हो गए। प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
बारिश के कारण कस्बे के होली चौक पर प्रमोद गुर्जर के मकान की नाले की ओर स्थित दीवार भी ढह गई। इसके अलावा नवजीवन इंटर कॉलेज की करीब 20 फीट लंबी चारदीवारी गिर गई। मोहम्मदपुर शकिस्त गांव में कपिल के घेर की दीवार भी भरभराकर गिर गई।