फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three employees were detained for protesting against private workers.

Meerut News: निजी मजदूरों का विरोध करने पर तीन कर्मचारियों को हिरासत में लिया

Mon, 15 Jun 2026 12:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Three employees were detained for protesting against private workers.
नहटौर। नगर पालिका परिषद में चल रही सफाईकर्मियों की हड़ताल के बीच रविवार को नगर की सफाई के लिए लगाए गए निजी मजदूरों का कर्मचारियों ने विरोध किया। सूचना पर पहुंचे सीओ अंजनी कुमार चतुर्वेदी और प्रभारी निरीक्षक रवींद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर तीन कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया गया। बाद में पुलिस ने तीनों को चेतावनी देकर छोड़ दिया। हड़ताल के कारण प्रभावित सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए पालिका प्रशासन ने निजी मजदूरों से सफाई कार्य कराने की कोशिश की थी। इसी दौरान विरोध की स्थिति बन गई, जिसके बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।
विज्ञापन



शाम को अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मयंक हंसराज, राष्ट्रीय महासचिव अनूप वाल्मीकि, जिलाध्यक्ष रूपेश कुमार समेत अन्य पदाधिकारी नगर पालिका कार्यालय पहुंचे और नायब तहसीलदार राजकमल के नेतृत्व में गठित प्रशासनिक टीम से वार्ता की। वार्ता में कोई सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद संगठन की ओर से जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा गया। ज्ञापन में अधिशासी अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने, उनका गैर जनपद में स्थानांतरण करने, अर्जुन वाल्मीकि व अन्य कर्मचारियों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने तथा लंबित मांगों का निस्तारण करने की मांग की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन



उल्लेखनीय है कि पालिकाध्यक्ष अनस इकरार कर्मचारियों को वार्ता के लिए आमंत्रित कर उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा दे चुके हैं। सोमवार को वार्ता प्रस्तावित है। सभी की निगाहें इस वार्ता पर टिकी है। वहीं प्रशासन भी बातचीत के जरिए गतिरोध समाप्त करने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed