फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three dumpers engaged in soil mining seized

Meerut News: मिट्टी के खनन में लगे तीन डंपर सीज

Thu, 26 Oct 2023 02:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 02:19 AM IST
विज्ञापन
Three dumpers engaged in soil mining seized
हस्तिनापुर। पुलिस ने मिट्टी का खनन करने वाले तीन डंपर को कब्जे में लेकर सीज कर दिया है। हालांकि खनन करने वाला कोई भी व्यक्ति पुलिस के हत्थे नही चढ़ा।
विज्ञापन

सीओ आशीष शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में कई दिनों से खनन की शिकायत मिल रही थी। मंगलवार देर रात्रि खनन कर ले जा रहे तीन डंपरों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया लेकिन चालक थोड़ी दूर डंपर रोककर भाग खड़े हुए। पुलिस तीनों डंपरों को थाने ले आई और सीज कर दिया। सीओ ने कहा कि यह पता लगाया जा रहा है कि डंपर किसके है और कहां से खनन किया है। इसकी रिपोर्ट बनाकर खनन अधिकारी को भेजी जाएगी।
विज्ञापन


दिन ढलते ही शुरू हो जाता है खनन का कार्य
दिन ढलते ही मिट्टी का अवैध खनन शुरू हो जाता है और यह कार्य पूरी रात धड़ल्ले से चलता है। मिट्टी माफिया मनचाही मोटी रकम वसूलते हैं। हस्तिनापुर का बड़ा भूभाग वन अभ्यारण क्षेत्र में मौजूद है, जहां खनन तो क्या पेड़ की शाखा भी तोड़ना प्रतिबंधित है लेकिन वन विभाग और थाना पुलिस की मिलीभगत से पूरी रात अवैध मिट्टी खनन किया जाता है। स्थानीय लोग इसकी शिकायत जिम्मेदार अधिकारियों से करते हैं तो कार्रवाई का आश्वासन दिया जाता है लेकिन कार्रवाई नहीं होने से अवैध खनन करने वालों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed