फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three divorces will end in a year and a half itself says dr. kalbe sadiq

कल्बे सादिक ने कहा, बोर्ड खुद ही एक-डेढ़ साल में खत्म कर देगा तीन तलाक

Wed, 12 Apr 2017 11:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Updated Wed, 12 Apr 2017 11:10 AM IST
विज्ञापन
Three divorces will end in a year and a half itself says dr. kalbe sadiq
डेमो पिक
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष व शिया विद्वान मौलाना डॉ. सैयद कल्बे सादिक ने कहा कि एक-डेढ़ साल में बोर्ड खुद ही तीन तलाक खत्म कर देगा। सरकार को इसमें दखल नहीं देना चाहिए।
विज्ञापन


डिस्ट्रिक सिविल बार एसोसिएशन अध्यक्ष खुर्शीद मोहसिन जैदी के आवास पर पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि तीन लाख बार तलाक कहने पर भी तलाक नहीं होता। इस मामले में शिया व सुन्नियों के अलग-अलग पहलू हैं। उन्होंने कहा कि गोवध रोकने के लिए पूरे देश में कानून बनाया गया तो वे साथ हैं। उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर व बाबरी मस्जिद विवाद पर कहा कि कहीं मंदिर बनाया जाता है तो मुसलमानों को उसके जवाब में मस्जिद नहीं, बल्कि देश को बनाना चाहिए। आजम खां के बारे में उन्होंने कहा कि उनके दिमाग से कभी अच्छी बात नहीं निकलती उन्होंने देखी।
विज्ञापन


डॉ. सैयद कलवे सादिक ने कहा कि तीन तलाक पर शिया और सुन्नी दोनों के पहलुओं का मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ध्यान रख रहा है। इस्लाम में निकाह पॉजिटीव और आसान है, तलाक मुश्किल। तलाक के नियम होते हैं। देखा जाता है कि मियां और बेगम में ज्यादती कौन कर रहा है। इसके बाद दोनों की बात सुनी जाती है। तलाक ऐसे दिया जाता है कि बाद में भी लड़की सामाजिक जीवन जी सके। कभी किसी ने शिया लड़की को तलाक के मामले में कोर्ट में जाते नहीं देखा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

'गो हत्या हिंदुओं का दिल दुखाती है तो मुस्लिम ऐसा न करें'

Three divorces will end in a year and a half itself says dr. kalbe sadiq
डेमो फोटो
गोहत्या पर उन्होंने कहा कि दीन में सबसे बड़े पाप में से एक किसी का दिल दुखाना है। गोहत्या से हिंदुओं का दिल दुखता है तो मुसलमानों को ऐसा नहीं करना चाहिए। इस्लाम में गाय के मांस को बीमारी और दूध को शिफा (दवा) बताया गया है। अलवर की घटना पर उन्होंने कहा कि आरएसएस वाले भी ऐसी वारदात को बुरा कह रहे हैं।

14-15 अप्रैल को लखनऊ में होने वाले जलसे में इस मसले को रखा जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बारे में उन्होंने कहा कि वे मनुष्य नहीं, सिद्धांतों के साथ हैं। भ्रष्टाचार, गरीबी और अज्ञानता हटाने वाली सरकार को पूरा सहयोग मिलेगा। इस दौरान शिया वेलफेयर सोसायटी यूथ विंग जिलाध्यक्ष उरूच रजा जैदी, हसनैन नकवी, मुजफ्फर जैदी आदि मौजूद रहे।

गरीबी और अज्ञानता बड़े दुश्मन
डॉ. सैयद कल्बे सादिक ने कहा कि हजरत मोहम्मद ने भी कहा था कि वे अपने दो सबसे बड़े दुश्मनों गरीबी और अज्ञानता को नहीं मार सके। जिस दिन देश के ये दुश्मन मर जाएंगे, कोई समस्या नहीं रहेगी। उन्होंने श्रीराम मंदिर और बाबरी मस्जिद को गिव एंड टेक वाला मुद्दा बताते हुए कहा कि धर्म को पीछे और मानवता को आगे लाना चाहिए। कुछ नरम हम पड़ें और कुछ सामने वाले। दुनिया की बड़ी-बड़ी मस्जिद सूफी संतों ने नहीं, बल्कि तानाशाहों ने अपने पाप छिपाने के लिए बनवाई हैं। सूफी-संतों का धर्म इमारतों को नहीं, बल्कि इंसानों को देखता है।

आजम का काम लोगों को भड़काना
जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद देव तीर्थ महाराज द्वारा भेंट गाय को सपा नेता आजम खां द्वारा लौटाने पर उन्होंने कहा कि आजम खां के दिमाग से उन्होंने कभी अच्छी बात नहीं निकलती देखी। आजम कभी हिंदुओं को भड़काते हैं तो कभी मुस्लिमों को। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुक अब्दुल्ला द्वारा कश्मीर के पत्थरबाजों को देश के लिए लड़ने वाले बताने पर उन्होंने कहा कि पहले लीडरशिप और अब मौलवियों ने मुसलमानों को शिक्षा में पीछे धकेल दिया है। 1947 में पाकिस्तान बना था। आज नारों पर चलकर मुसलमान फिर वही कहानी दोहरा रहे हैं। पाकिस्तान डूबता जहाज है। कश्मीर के बच्चे आंखें खोलें। पाकिस्तान के साथ गए पूर्वी पाकिस्तान/बांग्लादेश की हालत खराब हो गई है। हिंदुस्तान सभी का देश है। कश्मीर हमारा है तो बच्चे भी हमारे हैं। दुश्मनों और अपनों के साथ किए जाने वाले सलूक में फर्क होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed