{"_id":"607b437a8ebc3e592c73724c","slug":"three-divorces-given-to-woman-after-dowry-demand-was-not-met-sardana-news-mrt534943884","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को दिया तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को दिया तीन तलाक
विज्ञापन

- पीड़िता ने ससुरालियों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। मोहल्ला सराय अफगान निवासी महिला को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसकी ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से तीन तलाक देकर निकाल दिया। महिला ने शनिवार को थाने में मेरठ निवासी ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मोहल्ला सराय अफगान निवासी महिला नुसरत पुत्री अनीस का निकाह एक वर्ष पूर्व मेरठ के मोहल्ला आशियाना निवासी बिलाल पुत्र अजीज के साथ हुआ था। नुसरत का आरोप है कि उसकी ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न कर रहे थे। वहीं, उसका पति उसे अपने दोस्तों के साथ भी गलत संबंध बनाने के लिए दबाव डालता था। विरोध करने पर दो दिन पूर्व उसके साथ ससुरालियों द्वारा मारपीट की गई और उसे तीन तलाक देते हुए ससुराल से निकाल दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर महिला के पति बिलाल, ससुर अजीज, सास छम्मो, जेठ साहिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष समर बहादुर का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराई जा रही है।