{"_id":"6787cf3c7c484f12b000564d","slug":"three-days-before-the-wedding-girlfriend-and-boyfriend-consumed-poison-the-young-man-died-2025-01-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: प्रेमी-प्रेमिका ने खाया जहर, तड़पते हुए मिले... अस्पताल में दोनों की मौत, दो दिन बाद थी युवती की शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: प्रेमी-प्रेमिका ने खाया जहर, तड़पते हुए मिले... अस्पताल में दोनों की मौत, दो दिन बाद थी युवती की शादी
Wed, 15 Jan 2025 11:14 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 15 Jan 2025 11:14 PM IST
सार
शुक्रवार को युवती की शादी होनी तय थी। बुधवार को युवती शॉपिंग का बहाना बनाकर घर से निकली थी। बिजली बंबा चौकी के पास पहुंचकर दोनों ने जहर खा लिया।
विज्ञापन
सोनाली का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खरखौदा क्षेत्र में बुधवार को प्रेमी जोड़े शिवांश (24) और सोनाली (23) ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। युवती के घर में उसकी हल्दी की रस्म होनी थी। शुक्रवार को उसकी शादी थी। युवक का भी दूसरी जगह रिश्ता तय हो गया था।
विज्ञापन
Trending Videos
शिवांश का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बताया कि अतराड़ा गांव निवासी शिवांश और पड़ोस के बावनपुरा की सोनाली के बीच करीब तीन साल से प्रेम संबंध थे। युवती एनसीआर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में क्लर्क के पद पर काम करती थी। उसके पिता भी इसी मेडिकल कॉलेज में नौकरी करते हैं। युवक अपने चाचा भाजपा नेता उमेश त्यागी के साथ हार्डवेयर की दुकान पर बैठता था। दोनों के प्रेम संबंधों का पता चलने पर युवती के परिजनों ने विरोध किया। कस्बा खरखौदा निवासी यूपी पुलिस में तैनात एक युवक से उसकी शादी तय कर दी। मंगलवार को युवती के परिजन सगाई लेकर गए थे। बुधवार दोपहर हल्दी की रस्म होनी थी। 18 जनवरी को शादी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार सुबह युवती शादी की खरीदारी की बात कहकर घर से निकली। गांव के बाहर से प्रेमी युवक कार में उसे लेकर चला गया। दोपहर में युवक ने परिजनों को फोन किया और बताया कि दोनों ने साथ मिलकर जहर खा लिया है। परिजन तलाश करते हुए बिजली बंबा चौकी क्षेत्र में काजीपुर गांव के पास पहुंचे तो दोनों कार में तड़पते हुए मिले। परिजनों ने दोनों को आनंद अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान शाम को पहले शिवांश और फिर सोनाली ने दम तोड़ दिया। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि प्रेम प्रसंग में युवक-युवती ने जहरीला पदार्थ खाया था। अभी किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।