फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three day mega commercial power camp started in Sardhana

सरधना में तीन दिवसीय मेगा वाणिज्यिक विद्युत शिविर शुरू

Mon, 18 Aug 2025 02:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Three day mega commercial power camp started in Sardhana
सरधना। क्षेत्रीय विद्युत उपभोक्ताओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विद्युत वितरण खंड सरधना की ओर से तीन दिवसीय मेगा वाणिज्यिक शिविर की शुरुआत की गई है। यह शिविर 17 से 20 अगस्त तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक उपखंड अधिकारी (एसडीओ) कार्यालय चर्च रोड पर आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन

शिविर का उद्देश्य उपभोक्ताओं को उनकी वाणिज्यिक समस्याओं का त्वरित समाधान एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है। शिविर में विशेष रूप से बिल सुधार व संशोधन, गलत बिलिंग या अतिरिक्त शुल्क से संबंधित समस्याएं, मीटर रीडिंग में त्रुटियां, नए घरेलू, व्यावसायिक एवं औद्योगिक कनेक्शनों के आवेदन, लोड में वृद्धि या कमी हेतु आवेदन, अन्य सभी वाणिज्यिक समस्याओं का समाधान किया जाएगा। शिविर में अधिशासी अभियंता दुर्गेश जायसवाल, एसडीओ तथा अन्य विभागीय अधिकारी स्वयं मौजूद रहकर उपभोक्ताओं की शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर रहे हैं। एक्सईएन ने बताया कि यह शिविर उपभोक्ता सेवा में सुधार और पारदर्शिता लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने अधिक से अधिक उपभोक्ताओं से शिविर का लाभ उठाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed