फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three Cr rupees lost in Gambeling

जुए में तीन करोड़ रुपये हार चुका है कृष्ण

Sun, 07 Mar 2021 02:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 02:31 AM IST
विज्ञापन
Three Cr rupees lost in Gambeling
जुए में तीन करोड़ रुपये हार चुका है कृष्ण
विज्ञापन

मेरठ। सराफ विनोद वर्मा की हत्या के बाद परिवार का रो रोकर बुरा हाल है। विनोद की पत्नी माया ने बताया कि गलत संगत में पड़कर बेटे ने परिवार को बरबाद कर लिया। चार साल से नशा करना और जुआ खेलना उसकी आदत में शुमार था। कई बार उसको समझाने का प्रयास किया लेकिन नहीं माना। करीब तीन करोड़ से अधिक रुपये जुए में हार चुका था।
सराफ के परिजनों ने बताया कि कृष्ण दो दिन से लगातार पैसे मांग रहा था। वह कई बार धमकी देकर पैसे ले गया और जुआ में हार गया। रोजाना नशा कर घर आने से परिवार परेशान था। दो करोड़ रुपये की देनदारी तो उसके पिता दे चुके है, जबकि 1.10 करोड़ रुपये अभी देनदारी बाकी है।
विज्ञापन

परिवार के लोगों ने दो लोगों पर बेटे को उकसाने की जानकार दी। पुलिस उनकी भी तलाश कर रही है।
--
दस दिन पहले नशा मुक्ति केंद्र से लौटा था कृष्ण
कृष्ण दस दिन पहले ही नशा मुक्ति केंद्र से लौटा था। परिवार ने उसे एक महीने तक नशा मुक्ति केंद्र में रखा था। बीच में भी वह दो बार भाग आया था, परिवार के लोग उसको वहां छोड़ आते थे। कोमल कृष्ण की दूसरी पत्नी है। पहली पत्नी की दस साल पहले मौत हो गई थी। उसके दो बच्चे हैं। दूसरी पत्नी कोमल से भी उसका एक बच्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
ऐसी औलाद की जरूरत नहीं...उसे गोली मार दो
पति की हत्या से माया वर्मा का सब्र टूट गया। माया पुलिसवालों से चिल्ला-चिल्ला कर कह रहीं थीं कि बेटा नहीं चाहिए... उसे जिंदा मत पकड़ो...गोली मार दो। ऐसी औलाद की जरूरत नहीं है.. वह हम सबको गोली मार देगा। मैं अपनी पुत्रवधू और बच्चों का पेट पाल लूंगी।

--
मीडियाकर्मियो से इंस्पेक्टर की अभद्रता
घटनास्थल पर पुलिस फोर्स के साथ मीडियाकर्मी भी पहुंचे थे। पुलिस समझ नहीं पा रही थी कि आखिर कहां से घर में घुसकर हत्यारोपी को पकड़ा जाए। इस दौरान इंस्पेक्टर ने मीडियाकर्मियों से अभद्रता की और स्थानीय लोगों पर लाठीचार्ज कर दिया।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed