फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Saraf went home from the shop to have lunch, three artisans ran away with gold worth Rs 25 lakh.

Meerut: दुकान से दोपहर को खाना खाने घर गया सराफ, 25 लाख का सोना लेकर भाग गए तीन कारीगर

Sun, 28 Sep 2025 06:30 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 28 Sep 2025 06:30 PM IST
सार

वैशाली कॉलोनी निवासी गौरव रस्तोगी की शहर सराफा में सराफ की दुकान है। यहीं से तीन कारीगर उसका सोना लेकर भाग गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Meerut: Saraf went home from the shop to have lunch, three artisans ran away with gold worth Rs 25 lakh.
सोना। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI

विस्तार

देहलीगेट थाना क्षेत्र में सराफ गौरव रस्तोगी का 25 लाख रुपये कीमत का 230 ग्राम सोना लेकर तीन कारीगर भाग गए। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी को तलाश कर रही है।
विज्ञापन

 

गढ़ रोड स्थित वैशाली कॉलोनी निवासी सराफ गौरव रस्तोगी की देहलीगेट क्षेत्र में नील की गली सर्राफा बाजार में अग्रवाल मार्केट में दुकान है। थाने में दी तहरीर में उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के बेजमालिया गांव निवासी कारीगर शेख सुलेमान मुंशी उनकी दुकान पर कारीगर था। वह फिलहाल दिल्ली रोड स्थित पत्ता मोहल्ला में रह रहा था। अग्रवाल मार्केट निवासी मुशियार और पूर्वा महावीर निवासी नौशाद भी उनके सोने-चांदी के जेवर बनाते थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इन तीनों ने बीती 22 अगस्त को गौरव रस्तोगी से 230 ग्राम 24 कैरेट सोना उनसे आभूषण बनाने के लिए ले लिया। इसके बाद गौरव रस्तोगी किसी काम से अपने घर चले गए। शाम करीब सात बजे दुकान पर लौटे तो शेख सुलेमान मुंशी, मुशियार और नौशाद दुकान पर नहीं थे। उन्होंने तीनों से मोबाइल पर बात करने का प्रयास किया लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। काफी तलाश करने के बाद तीनों आरोपियों का कुछ पता नहीं चला।
 
विज्ञापन

आरोप है कि तीनों धोखाधड़ी करके उनका 230 ग्राम सोना लेकर भाग गए। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और अपना सोना वापस दिलाने की मांग की। सीओ कोतवाली अंतरिक्ष जैन ने बताया कि आरोपियों की तलाश में टीम लगाई गई हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed