{"_id":"5e9b612f8ebc3e77360e5dbb","slug":"three-arrested-in-police-attack-in-kankarkheda-meerut-news-mrt4782923175","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंकरखेड़ा में पुलिस पर हमले में तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंकरखेड़ा में पुलिस पर हमले में तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंकरखेड़ा में पुलिस पर हमले में तीन गिरफ्तार
मेरठ। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए गश्त कर रही पुलिस पर एक महिला समेत चार युवकों ने हमला कर दिया। इतना नहीं पुलिस के साथ गाली-गलौज करते हुए हंगामा करने लगे। पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया, जिन्हें कोर्ट में पेश किया गया।
इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा बिजेंद्र सिंह राणा के मुताबिक, शनिवार को लॉकडाउन का पालन कराते समय दरोगा राघवेंद्र कुमार, सिपाही मुलायम सिंह के साथ गश्त कर रहे थे। आरोप है कि गश्त के दौरान रवि पुत्र राजकुमार, अश्वनी पुत्र रामकुमार सिंह, अक्षय उर्फ बॉबी पुत्र रामकुमार सिंह, मनीषा पत्नी रवि कुमार निवासी सैनिक विहार नगलताशी ने पुलिस से गाली गलौच कर दी। सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए पुलिस से हाथापाई भी की। पुलिस को जान से मारने की नीयत से हमला भी किया। इसकी जानकारी मिलते ही इंस्पेक्टर कंकरखेडा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घेराबंदी कर तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि महिला फरार हो गई। सीओ दौराला जितेंद्र कुमार सरगम का कहना है कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों पर गुंडा एक्ट भी लगाया जाएगा।