फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three arrested for smuggling two snakes case registered

सांपों के तीन तस्कर दबोचे, दो मुंह के चार सांप बरामद, कीमत 80 लाख

Tue, 28 Nov 2017 11:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Tue, 28 Nov 2017 11:23 AM IST
विज्ञापन
Three arrested for smuggling two snakes case registered
तीन गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

मेरठ। दो मुंह के काले सांपों के तीन तस्करों को पल्लवपुरम पुलिस ने मोदीपुरम चेक पोस्ट के पास बस से उतरते ही दबोच लिया। इनके कब्जे से ऐसे चार सांप बरामद हुए हैं, जिनकी कीमत 80 लाख रुपये से एक करोड़ रुपये के आसपास बताई जा रही है।

विज्ञापन


पल्लवपुरम थानाध्यक्ष दिलीप शर्मा के अनुसार मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की गई। मौके से काका उर्फ धनीराम पुत्र महावीर सिंह निवासी गांव औलरा थाना ननौता सहारनपुर, सुनील पुत्र नाथीराम निवासी गांव चढावो अम्बहैटा थाना नकुड़ सहारनपुर और देवेंद्र कुमार पुत्र पीतम सिंह निवासी ननुआ खेड़ी थाना सरसावा सहारनपुर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे इन चारों दो मुंह के काले सांपों को जयपुर से सहारनपुर बेचने जा रहे थे। आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


इतना गुना फायदा और कहां मिलेगा
एसओ के अनुसार पूछताछ में सांप तस्करों ने बड़ा खुलासा किया है। ये आरोपी राजस्थान, हरियाणा, पंजाब आदि प्रदेशों से बडे़ स्तर पर दो मुंह के काले सांपों की तस्करी में जुटे थे। जो एजेंटों से पांच हजार रुपये में ही ऐसे सांपों की खरीद फरोख्त कर बडे़ तस्करों को मोटी रकम में बेच देते थे। बताया जाता है कि बडे़ तस्करों के तार दूर- दूर तक जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे होती है पहचान
तस्करों के अनुसार दो मुंह के सांप के शरीर में तेल की मात्रा बहुत अधिक होती है। बडे़ तस्कर काले दो मुंह के सांप की सही पहचान करने के लिए उसे किसी अखबार या अन्य पेपर पर चलाकर या रखकर देखते है। बताया जाता है कि पेपर पर दो मुंह के सांप के स्पर्श से ही अखबार या किसी किताब पर छपे अक्षर मिटने के बाद काले रंग के कागज में तब्दील हो जाते हैं। दूसरी पहचान ऐसे काले सांप को सिंदूर पर रखकर देखा जाता है। दावा है कि दो मुंह सांप के स्पर्श से सिंदूर पूरी तरह काला पड़ जाता है। दो मुंह सांप से निचोड़े गए तेल की कीमत प्रति दस ग्राम कई लाख रुपये होती है। एसओ के अनुसार बरामद सांपों को जंगल में छोड़ दिया गया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed