फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three accused sent to jail in case of beating a youth to death in Shaukeen Garden

शौकीन गार्डन में युवक की पीटकर हत्या के मामले में तीन आरोपी जेल भेजे

Wed, 30 Jul 2025 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Three accused sent to jail in case of beating a youth to death in Shaukeen Garden
मेरठ। लिसाड़ी गेट क्षेत्र के शौकीन गार्डन में युवक की पीटकर हत्या के मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों को मंगलवार को जेल भेज दिया गया। आरोपियों से मृतक के बारे में कोई जानकारी पुलिस हासिल नहीं कर सकी। उसकी पहचान तक नहीं हो पाई है। अन्य आरोपियों को पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

शौकीन गार्डन में रविवार सुबह करीब छह बजे एक 35 वर्षीय युवक पहुंचा था। बच्चा चोरी और ड्रोन उड़ाने का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों और किन्नरों ने उसे लाठी-डंडों से जमकर पीटा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को छुड़ाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। इसी दौरान कुछ किन्नरों ने थाने पहुंचकर युवक को छोड़ने का आरोप पुलिस पर लगाते हुए हंगामा कर दिया था। वे अपने कपड़े उतारकर वह सड़क पर लेट गए थे। काफी समझाने पर भी जब वह नहीं माने तो पुलिस को हंगामा शांत कराने के लिए सख्ती बरतनी पड़ी थी।
विज्ञापन

इसी बीच सूचना मिली कि अस्पताल में भर्ती युवक की मौत हो गई। इस पर किन्नर चुपचाप मौके से निकल गए थे। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर जांच शुरू की। इसके बाद समर गार्डन चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार की ओर से शौकीन गार्डन निवासी सुहेल उर्फ काला, अनस और शाहवेज व कई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने घंटों पूछताछ की, लेकिन न तो मृतक की पहचान हुई और न ही कोई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगा। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार ने बताया कि युवक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आसपास के थानों से भी मदद मांगी गई है। अन्य आरोपियों को भी तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

स्थानीय लोगों के आरोपों की नहीं हुई पुष्टि

स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया था कि युवक एक साथी के साथ कपड़ों की फेरी लगाने के बहाने क्षेत्र में घूम रहा था, लेकिन पुलिस को न तो युवक के किसी साथी की जानकारी मिली और न ही कोई कपड़े मिले। इतनी सुबह कपड़ों की फेरी लगाने की बात भी किसी के गले नहीं उतर रही। लोगों ने उस पर बच्चों चोरी के प्रयास और ड्रोन उड़ाने का भी आरोप लगाया, लेकिन पुलिस को इसका भी कोई साक्ष्य मौके से नहीं मिला है। इससे माना जा रहा है कि किसी साजिश के तहत युवक की हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed