फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three accused of firing absconded, family members angry

गोलीकांड के तीन आरोपी फरार, परिजनों में रोष

Tue, 08 Jul 2025 01:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Three accused of firing absconded, family members angry
सरधना। मोहल्ला ऊंचापुर में ताजिया के जिम्मेदार कादिर बेग को गोली मारने के मामले में तीन आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। इसे लेकर पीड़ित परिजनों में रोष है। परिजनों ने पुलिस से जल्द से जल्द सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन

शनिवार देर रात मोहल्ला ऊंचापुर में ताजिया के इंतजामात देख रहे कादिर बेग का कुछ युवकों से विवाद हो गया था। आरोप है कि कहासुनी के बाद एक युवक ने उन्हें गोली मारने की धमकी दी और कुछ देर बाद अपने तीन साथियों के साथ लौटकर कादिर बेग पर फायरिंग कर दी। गोली कादिर बेग के कंधे में लगी। उन्हें गंभीर अवस्था में मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी शुएब उर्फ टिड्डी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी थी। घायलावस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। शुएब आईसीयू में भर्ती है। उसकी हालत को देखते हुए अभी तक उससे पूछताछ नहीं हो सकी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही शुएब की हालत ठीक होगी, उससे पूछताछ कर बाकी तीन फरार आरोपियों की पहचान और लोकेशन का पता लगाया जाएगा। घटना के तीन दिन बाद भी अन्य तीन आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। इससे परिजनों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed