{"_id":"688a83dc26e49ee38b031bfe","slug":"three-accused-arrested-with-italy-made-pistol-and-revolver-mawana-news-c-40-1-smrt1041-109607-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटली निर्मित पिस्टल व तमंचे के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटली निर्मित पिस्टल व तमंचे के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस द्वारा लूट की योजना बनाकर उसको अंजाम देने से पूर्व गिरफ्तार किए गए आरोपी। (स्त्रोत पुलिस)
मवाना। लूट की योजना बना रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तीनों के पास से दो अवैध पिस्टल मेड इन इटली, पांच कारतूस, एक तमंचा, कारतूस व कार के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिषेक पटेल ने बताया कि 28 जुलाई को नहर पुल पर एक कार को चेकिंग के दौरान रोकने का प्रयास किया, लेकिन कार सवारों ने कार को मखूदमपुर रोड की ओर तेजी से मोड़ने का प्रयास किया। कार पत्थरों में फंस गई। इसके बाद कार सवारों को घेरकर तलाशी ली। चालक सीट पर बैठे जितेंद्र निवासी करीमपुर भंडौरा थाना बहसूमा के पास से तमंचा व एक कारतूस, गौरव निवासी मोहल्ला कल्याण सिंह मवाना के पास से इटली निर्मित सेमी आटोमैटिक पिस्टल, तीन कारतूस, पीछे सीट पर बैठे सचिन मोतला निवासी मवाना के पास से सेमी आटोमैटिक पिस्टल व दो कारतूस बरामद हुए।
सीओ ने बताया कि आरोपी शातिर किस्म के हैं। इनके द्वारा करीब दो साल से गिरोह बनाकर संगठित अपराध किए जा रहे थे और अवैध हथियारों की तस्करी की जा रही थी। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट, अपराध की पूर्व साजिश, लूट की तैयारी में सशस्त्र शामिल होने का अपराध प्रथम दृष्टया सिद्ध होने पर रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। गौरव पर विभिन्न धाराओं में मवाना थाने में छह और सचिन मोतला पर एक मुकदमा दर्ज है। गौरव कई हिंदू संगठनों से भी जुड़ा रहा है।