फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three accused arrested with fake notes of 13.76 lakh, several Raj opened by the accused

13.76 लाख के नकली नोट सहित तीन दबोचे, आरोपियों ने खोले कई राज

Tue, 13 Jun 2017 11:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Tue, 13 Jun 2017 11:26 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested with fake notes of 13.76 lakh, several Raj opened by the accused
13.76 लाख रुपये की नकली करेंसी बरामद

मोदी सरकार ने भले ही नोटबंदी कर देश से भ्रष्टाचार खत्म करने की कोशिश की हो, लेकिन भारत में अभी भी भ्रष्टाचारियों की कमी नहीं है। एक ताजा मामला सामने आया कि 13.76 लाख के नकली नोट सहित तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए।  

विज्ञापन



मेरठ के रोहटा पूठखास गंगनगर पर चेकिंग के दौरान 13.76 लाख के नकली नोटों के साथ तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ये नकली नोट मुरादनगर से लाकर मेरठ बाईपास पर एक प्रॉपर्टी डीलर को देने थे। नकली नोट कौन बना रहा और कहां पर सप्लाई करते हैं, इसकी पुलिस जांच करने में जुटी है।
विज्ञापन


एसओ रोहटा रविंद्र चंद पंत के मुताबिक एसएसआई महेश शर्मा और पूठ चौकी इंचार्ज नरेश यादव गंगनगर पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान मुरादनगर से सिल्वर रंग की स्विफ्ट कार आती देख पुलिस ने उसको रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर चालक ने कार मोड़कर भगाने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उनको पकड़ लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें 13.76 लाख रुपये की नकली करेंसी बरामद हुई। सभी नोट दो-दो हजार रुपये के थे। कार चालक समेत तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी ड्राइवर सोनू पुत्र सरदार गांव असावत थाना गुलावठी, बंटी पुत्र सिवदास जाटव निवासी हापुड़ व पुष्पेंद्र पुत्र अमर सिंह गांव लज्जापुरी हापुड कोतवाली हैं।

पहले भी पकड़े नकली नोट

Three accused arrested with fake notes of 13.76 lakh, several Raj opened by the accused
तीन आरोपी पकड़े

पुलिस पहले भी नकली नोट पकड़ चुकी है। पुलिस ने छह महीने पहले भावनपुर में एक गिरोह के तीन लोग पकड़े थे, जोकि नकली नोटों का प्रिंट निकालकर मार्केट में असली बताकर चलाते थे। लेकिन यह अलग गिरोह है, जोकि गड्डी के ऊपर-नीचे नोट असली लगाकर नकली नोट चलाता है। 

एक घंटे तक किया गुमराह 
तीनों आरोपी करीब एक घंटे तक पुलिस को गुमराह करते रहे। आरोपी कभी इन्हीं नोटों को असली बताकर जुएं में लगाने की बात कहते और कभी दूसरी कहानी बताई। पुलिस की जांच में जब नकली नोटों की पुष्टि हुई, तभी उन्होंने सही बात बताई। आरोपियों ने बताया कि वह मुरादनगर से मेरठ मेें एक प्राॅपर्टी डीलर को यह करेंसी देने आए थे। 

ऊपर और नीचे असली, अंदर पूरी गड्डी नकली
पुलिस ने बताया कि नकली नोट देखने में असली लगता है। नोटों की गड्डी में ऊपर और नीचे दो हजार का असली नोट लगा था। जबकि अंदर नकली नोट लगे थे। नोट की जांच की तो उस पर मनोरंजन बैंक लिखा था। जिससे साफ हुआ कि नोट नकली थे। यह नोट कहां बनाए गए और कितने नोट सप्लाई कर चुके हैं, इसकी जांच की जा रही है।

एसपी देहात राजेश कुमार का कहना है कि नकली करेंसी के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार किए हैं। आरोपियों पर केस दर्ज हो गया है। नकली नोट किसको सप्लाई करते हैं, इसकी अभी जांच चल रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed