फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three accused arrested in encounter, darddhari sought to go to Saudi Arabia

सऊदी अरब जाने के लिए मांगी रंगदारी, मुठभेड़ में तीन आरोपी गिरफ्तार

Mon, 02 Oct 2017 08:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 02 Oct 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
Three accused arrested in encounter, darddhari sought to go to Saudi Arabia
आरोपी गिरफ्तार

मेरठ में पिछले महीने समर कॉलोनी निवासी एक व्यापारी से पांच लाख की रंगदारी मांगने और ना देने पर उस पर जानलेवा हमले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस का दावा है कि सलमान के दोस्त ने ही सऊदी अरब जाने के लिए ये सब किया। उसके दो दोस्त भी इसमें शामिल थे। तीनों को मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 22 अगस्त को समर कॉलोनी निवासी व्यापारी सलमान से फोन पर पांच लाख की रंगदारी मांगी गई थी। इनकार करने पर 31 अगस्त की रात को उस पर जानलेवा हमला हुआ। सलमान ने एक सितंबर को ब्रह्मपुरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसओ ब्रह्मपुरी सतीश राय के अनुसार जिस नंबर से धमकी भरे फोन आ रहे थे वह नंबर पीलीभीत के एक ट्रक चालक का था। उसका ये मोबाइल शाहजहांपुर-बरेली के बीच में गुम हो गया था। इस फोन से धमकी देने के बाद इसे तुरंत बंद कर दिया जाता था। एसओ के अनुसार कुछ दिन पूर्व इस मोबाइल में पांच मिनट के लिए दूसरा सिम डाला लिया। पुलिस ने उस सिम का एड्रेस ट्रेस किया तो पता चला कि वह नंबर चमन कॉलोनी निवासी नदीम का था। नदीम सलमान का दोस्त था। शनिवार रात मुखबिर की सूचना पर विंटेज गार्डन के पास मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपी नदीम, अजीम और आसिफ को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पढ़ें :  दरोगा की वर्दी पहनकर देता था वारदात को अंजाम, सीधे चलाता था गोलियां

विज्ञापन
विज्ञापन

पैसे नहीं थे तो किया अपराध

Three accused arrested in encounter, darddhari sought to go to Saudi Arabia
पुलिस

पुलिस के अनुसार पूछताछ में नदीम ने बताया कि वह सऊदी अरब के जद्दा शहर में एक कंपनी में चालक की नौकरी करता था। करीब एक साल पहले वह ईद पर मेरठ आया था और तब से यहीं हैं। वह दोबारा वहां जाना चाहता था, लेकिन रुपयों का इंतजाम नहीं हो रहा था। नदीम का सलमान के घर काफी आना जाना था। उसकी आटा चक्की है और अच्छा काम है। इसको देखकर नदीम ने अपने दोस्त अजीम और आसिफ के साथ मिलकर रंगदारी वसूलने का प्लान बनाया। आसिफ की मोबाइल की दुकान है। वह चोरी के मोबाइल खरीदता है। आसिफ ही मोबाइल से फोन कर धमकी दे रहा था। आसिफ और अजीम ने सलमान पर हमला किया था।

बच्चों को स्कूल भेजना बंद कर दिया था
फायरिंग की घटना के बाद सलमान ने अपने बच्चे स्कूल नहीं भेजे। उधर, नदीम ने अपने दोनों दोस्तों को लालच दिया था कि सलमान से पांच लाख की रकम वसूलने के बाद वो उन्हें भी साऊदी अरब ले जाएगा। 

ये हुए गिरफ्तार
पकड़े गए आरोपी नदीम पुत्र ईदरीश चमन कॉलोनी, आसिफ पुत्र शकील निवासी ईदगाह समर गार्डन, अजीम पुत्र लालू निवासी लिसाड़ी रोड लिसाड़ी गेट है। उनके पास से एक तमंचा 315 बोर, एक मोबाइल, घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed