{"_id":"68ebc6bc53ecf4a89e029440","slug":"three-accused-arrested-for-shoplifting-in-brahmapuri-meerut-news-c-72-1-mct1010-142201-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ब्रह्मपुरी में दुकान में चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ब्रह्मपुरी में दुकान में चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
ब्रहमपुरी पुलिस द्वारा चोरी की घटना का खुलासा। चोरी किये गये तीन आरोपी गिरफ्तार।
Link Copied
मेरठ। फुटबॉल चौक के पास रामा एसोसिएटस की दुकान में चोरी करने वाले तीन बदमाशों को ब्रह्मपुरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनमें कुएं वाली गली सराय लाल दास देहली निवासी अमान, शोएव उर्फ चीनी और अब्दुल्लापुर भावनपुर निवासी अजीम उर्फ अज्जू को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे चोरी की कुछ नकदी भी बरामद की गई है।
विज्ञापन
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि गार्डन व्यू दिल्ली रोड परतापुर निवासी गोपाल सिंहल की फुटबॉल चौक के पास रामा एसोसिएटस के नाम से दुकान है। 12 सितंबर की रात को दुकान के ताले तोड़कर काउंटर में रखे सात लाख रुपये चोरी कर लिए थे। इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। ब्रह्मपुरी पुलिस ने कुएं वाली गली सराय लाल दास थाना देहली गेट निवासी अमान, शोएब उर्फ चीनी निवासी और अजीम उर्फ अज्जू निवासी अब्दुल्लापुर भावनपुर को गोशाला किशनपुरी के पास गली से गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से 1 लाख 39 हजार 800 रुपये, चोरी के रुपयों से खरीदा गया एक आईफोन बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।