फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three accused arrested for opening fire at an engagement ceremony

Meerut News: सगाई में फायरिंग करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Thu, 15 Oct 2026 10:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Three accused arrested for opening fire at an engagement ceremony
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र के जमुनानगर में बुधवार रात सगाई समारोह कहासुनी के बाद हुई फायरिंग के तीन आरोपी जमुना नगर निवासी अलीमुद्दीन व सावेज और लिसाड़ी गेट निवासी माज को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में एक आरोपी अभी फरार है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। जमुनानगर निवासी सलमान ने बुधवार रात थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उनके पड़ोस में खुर्शीद के बेटे अफजल की सगाई समारोह था। इसी दौरान सलमान की अलीमुद्दीन, सावेज, माज और फैजान से लड्डू उठाने को लेकर कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि विवाद के बाद आरोपी सलमान के घर पहुंच गए और जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। सलमान ने किसी तरह अपनी जान बचाई। आरोपियों ने उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपी अलीमुद्दीन, सावेज और माज को गिरफ्तार कर लिया। मामले में नामजद फैजान की तलाश की जा रही है। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि भागे हुए आरोपी की तलाश में टीम दबिश दे रही है। पकड़े गए आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed