{"_id":"6ad109e012ff14778909ddc0","slug":"three-accused-arrested-for-opening-fire-at-an-engagement-ceremony-meerut-news-c-72-1-mct1011-161145-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सगाई में फायरिंग करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सगाई में फायरिंग करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र के जमुनानगर में बुधवार रात सगाई समारोह कहासुनी के बाद हुई फायरिंग के तीन आरोपी जमुना नगर निवासी अलीमुद्दीन व सावेज और लिसाड़ी गेट निवासी माज को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में एक आरोपी अभी फरार है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। जमुनानगर निवासी सलमान ने बुधवार रात थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उनके पड़ोस में खुर्शीद के बेटे अफजल की सगाई समारोह था। इसी दौरान सलमान की अलीमुद्दीन, सावेज, माज और फैजान से लड्डू उठाने को लेकर कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि विवाद के बाद आरोपी सलमान के घर पहुंच गए और जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। सलमान ने किसी तरह अपनी जान बचाई। आरोपियों ने उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया।
पुलिस ने बृहस्पतिवार को कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपी अलीमुद्दीन, सावेज और माज को गिरफ्तार कर लिया। मामले में नामजद फैजान की तलाश की जा रही है। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि भागे हुए आरोपी की तलाश में टीम दबिश दे रही है। पकड़े गए आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।-- -- -- -- -- --
विज्ञापन
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र के जमुनानगर में बुधवार रात सगाई समारोह कहासुनी के बाद हुई फायरिंग के तीन आरोपी जमुना नगर निवासी अलीमुद्दीन व सावेज और लिसाड़ी गेट निवासी माज को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में एक आरोपी अभी फरार है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। जमुनानगर निवासी सलमान ने बुधवार रात थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उनके पड़ोस में खुर्शीद के बेटे अफजल की सगाई समारोह था। इसी दौरान सलमान की अलीमुद्दीन, सावेज, माज और फैजान से लड्डू उठाने को लेकर कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि विवाद के बाद आरोपी सलमान के घर पहुंच गए और जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। सलमान ने किसी तरह अपनी जान बचाई। आरोपियों ने उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया।
पुलिस ने बृहस्पतिवार को कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपी अलीमुद्दीन, सावेज और माज को गिरफ्तार कर लिया। मामले में नामजद फैजान की तलाश की जा रही है। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि भागे हुए आरोपी की तलाश में टीम दबिश दे रही है। पकड़े गए आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन