फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Threats are being received from the relatives of the accused for demanding extortion in jail

जेल में बंद रंगदारी मांगने के आरोपी के रिश्तेदारों से मिल रही धमकी

Fri, 27 Nov 2020 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Threats are being received from the relatives of the accused for demanding extortion in jail
जेल में बंद रंगदारी मांगने के आरोपी के रिश्तेदारों से मिल रही धमकी
विज्ञापन

रोहटा। थाना क्षेत्र के गांव किनौनी में रंगदारी मांगने के आरोप में जेल गए बदमाश के परिवार वाले पीड़ित परिवार पर समझौते का दबाव बना रहे हैं। इसे लेकर पीड़ित पक्ष भयभीत है और पुलिस की शरण में है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है।

किनौनी गांव निवासी बेगराज पुत्र चंदन सिंह ने तहरीर में बताया कि उसने थाना टीला मोड़ गाजियाबाद निवासी मांगेराम पुत्र नेकीराम के खिलाफ रंगदारी मांगने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी मांगेराम उससे कई महीने से किनौनी शुगर मिल में मैली के ठेके को लेकर धमकी दे रहा था और रंगदारी की मांग कर रहा था। उसने एक सप्ताह पहले रोहटा थाने में आरोपी के खिलाफ रंगदारी का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पीड़ित ने बताया कि आरोपी के गांव किनौनी के ही कुछ रिश्तेदार उस पर समझौते का दबाव बना रहे हैं और समझौता नहीं करने पर परिवार को मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र सिंह का कहना है कि इस संबंध में जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed