फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Threatened with death for not withdrawing the case.

नीला ड्रम हत्याकांड: सौरभ की हत्या कर 13 दिन तक घूमते रहे आरोपी, अदालत में आज फिर होगी बहस

Thu, 27 Aug 2026 01:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 27 Aug 2026 01:15 AM IST
सार

मेरठ के नीला ड्रम हत्याकांड में अभियोजन के अनुसार सौरभ राजपूत की हत्या के बाद मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला 13 दिन तक हिमाचल प्रदेश में घूमते रहे। शिमला के होटल में दोनों ने खुद को पति-पत्नी बताया था।

विज्ञापन
Threatened with death for not withdrawing the case.
साैरभ हत्याकांड मेरठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में सौरभ राजपूत की हत्या के बाद दोनों आरोपी 13 दिन तक हिमाचल प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर घूमते रहे थे। जिला जज की अदालत में इस चर्चित प्रकरण पर लगातार बहस चल रही है। बुधवार को अभियोजक विजय बहादुर को चुना गया।

विज्ञापन


अभियोजक ने बताया कि 3 मार्च 2025 की रात को मुस्कान रस्तोगी ने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर पति सौरभ राजपूत की हत्या की थी। उन्होंने सौरभ के शरीर के टुकड़े किए और घर में रखे एक नीले ड्रम में डालकर ऊपर से सीमेंट जमा दिया था। हत्या के बाद दोनों 4 मार्च 2025 को घूमने निकल गए।
विज्ञापन


वे सबसे पहले शिमला के होटल डीलक्स ग्रे पहुंचे, जहां उन्होंने खुद को पति-पत्नी बताया। इसके बाद वे मनाली और कसोल भी घूमने गए। 17 मार्च 2025 की रात को साहिल, मुस्कान रस्तोगी को अपने घर ले गया। अगले दिन 18 मार्च को पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय ने आगे की बहस के लिए आज बृहस्पतिवार की तिथि तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
स्थायी लोक अदालत को लेकर होगा विशेष कार्यक्रम
मेरठ बार एसोसिएशन के महामंत्री परवेज आलम ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के सचिव के आदेशानुसार 28 अगस्त अधिवक्ताओं को उनके अधिकारों और स्थायी लोक अदालत के अधिकारों के संबंध में कार्यक्रम आयोजन होगा। जिसको लेकर एक दिन पूर्व 27 अगस्त 2026 को पंडित नानक चंद सभागार में 3:30 बजे कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।


वहीं उन्होंने उन अधिवक्ताओं को चेतावनी देते हुए स्पष्ट रूप से कहा कि जो अधिवक्ता किसी अन्य बार एसोसिएशन या सादे या प्रिंटेड वकालत में लगा रहे हैं तो उन्हें मेरठ बार एसोसिएशन से कोई आर्थिक मदद नहीं की जाएगी। साथ ही उनकी सदस्यता तत्काल रूप से निरस्त कर दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed